विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prayagraj Weather Forecast : गर्मी का असर तेज, 31 मार्च से मौसम फिर बदलने के संकेत; बारिश की संभावना

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Mar 2026 02:34 PM (IST)

Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को आसमान ...और पढ़ें

Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में आज आसमान पर हल्के बादलों के बीच तेज गर्मी है।

Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में आज आसमान पर हल्के बादलों के बीच तेज गर्मी है।

HighLights

  1. अधिकतम तापमान 28 मार्च की तुलना में 29 को बढ़ गया है

  2. 30 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, तापमान बढ़ेगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Forecast गर्मी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज रविवार 29 मार्च को धूप काफी तीखी रही और बादलों की मौजूदगी में भी गर्मी में कमी नहीं आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। रविवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।

कल भी मौसम रहेगा साफ, तेज होगी गर्मी 

Prayagraj Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप और शुष्क हवा के कारण लोगों को गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होकर अधिकतम 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

31 मार्च को बारिश की संभावना 

Prayagraj Weather Forecast हालांकि 31 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दिन बारिश या गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा एक अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव 

Prayagraj Weather Forecast मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप के दौरान सावधानी बरतें और मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी ने कहा कि तापमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के साथ उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश के सरकारी स्कूलों से 'गुम' डेढ़ लाख बच्चे फिर लौटेंगे पाठशाला, शिक्षा विभाग की शुरू हुई मुहिम

यह भी पढ़ें- UP TET Online Application 2026 ऑनलाइन आवेदन भरने में आ रही समस्या तो हेल्पलाइन नंबर की सहायता लें, दो दिन में 6600 ऑनलाइन आवेदन हुए