विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prayagraj Weather Forecast : होली पर आसमान साफ रहेगा, 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 27 Feb 2026 01:28 PM (IST)

प्रयागराज में सुबह हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी। मौसम विभाग के अनुसार होली तक आसमान साफ रहेगा और तापमान ...और पढ़ें

Prayagraj Weather Forecast संगम नगरी में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, लेकिन न्यूनतम में उतार-चढ़ाव है।

Prayagraj Weather Forecast संगम नगरी में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, लेकिन न्यूनतम में उतार-चढ़ाव है।

HighLights

  1. संगम नगरी में अब धूप होती जाएगी चटख

  2. अभी सुबह सिहरन और दोपहर में तेज धूप

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Forecast संगम नगरी में मौसम इन दिनों मानो दो रंगों का खेल खेल रहा है। सुबह-शाम की हल्की ठंडक और दोपहर की बढ़ती गर्माहट। फरवरी के आखिरी दिनों में सुबह की हवा अभी भी हल्की सिहरन का एहसास करा रही है, वहीं दोपहर की धूप अब धीरे-धीरे तीखे तेवर दिखाने लगी है।

अधिकतम तापमान में वृद्धि, न्यूनतम में उतार-चढ़ाव

Prayagraj Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन चार मार्च तक आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही कम रहेगी और सूरज चमकेगा। यही वजह है कि अधिकतम तापमान लगातार बढ़ोतरी पर है। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे सुबह और देर रात सुहावना बना रहता है।

रंगपर्व पर चटख धूप

Prayagraj Weather Forecast दोपहर के समय अब हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। लोग स्वेटर और जैकेट से दूरी बना चुके हैं। सुबह की सैर पर निकलने वाले अब भी हल्की ठंड का आनंद ले रहे हैं। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि होली तक पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी इस बार रंगों के त्योहार पर चटख धूप अपना पूरा प्रभाव दिखा सकती है।

सुबह-रात में मौसम संतुलित रहेगा 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। हालांकि सुबह और रात में मौसम अभी भी संतुलित रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलती रहेगी। होली के दिन जब गली-मोहल्लों में रंग और गुलाल उड़ेंगे तब तेज धूप रंगों को और भी चमकदार बना सकती है। गर्माहट के बीच ठंडे पेय और पानी की फुहारें त्योहार के उत्साह को दोगुना करेंगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के विद्यालय में फायरिंग में युवक की मौत, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही तहकीकात

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के गांवों में सड़क-जल निकासी व्यवस्था पर खर्च होंगे 66 करोड़ रुपये, जिला पंचायत कराएगा विकास कार्य