विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के विद्यालय में फायरिंग में युवक की मौत, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही तहकीकात

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 27 Feb 2026 12:55 PM (IST)

प्रयागराज में यमुनापार के लालापुर इलाके के चक गौरी शंकर गांव में एक विद्यालय में शुक्रवार सुबह युवक का शव ...और पढ़ें

प्रयागराज में यमुनापार के घूरपुर के चक गौरी शंकर गांव में युवक की गोली लगने से मौत के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। जागरण

प्रयागराज में यमुनापार के घूरपुर के चक गौरी शंकर गांव में युवक की गोली लगने से मौत के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. लाश के पास पड़ी थी अवैध पिस्टल

  2. यमुनापार के घूरपुर क्षेत्र में वारदात

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरी शंकर गांव स्थित विद्यालय में शुक्रवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। उसे गोली लगी थी। अवैध पिस्टल वहीं पड़ी थी। उसने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या की गई, इस बारे में घरवाले स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घूरपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फूफा के घर रहता था साहिल

लालपुर थाना क्षेत्र के गोबरा तरहार निवासी 22 वर्षीय साहिल शुक्ला घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरी शंकर गांव में अपने फूफा के घर रहता था। गांव में उसके फूफा का शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल भी है। साहिल आइटीआइ कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से फूफा के विद्यालय गया था। कुछ देर बाद विद्यालय में मौजूद लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने फायरिंग की आवाज सुनी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे।

सिर में लगी थी गोली

कमरे में साहिल की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी। उसके सिर में गोली लगी थी। वही बगल में अवैध पिस्टल पड़ी थी। इसकी खबर अन्य ग्रामीणों को हुई तो पल भर में भीड़ जुट गई। मृतक के घर वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे। खबर पाकर घूरपुर पुलिस के साथ ही एसीपी करछना ने मौके पर पहुंचकर मृतक के घरवालों और ग्रामीणों से बातचीत की। हालांकि कोई कुछ नहीं बता सका। घूरपुर -पुलिस का करना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के गांवों में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था पर खर्च होंगे 66 करोड़ रुपये, जिला पंचायत कराएगा विकास कार्य

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे साल्वरों ने बढ़ाई यूपी बोर्ड की चिंता, अब तक हुई परीक्षा में करीब 30 पकड़े गए