विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत से छात्र आक्रोशित, विरोध-प्रदर्शन व कक्षा बहिष्कार कर नारेबाजी की

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 01 Oct 2026 02:52 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 03:11 PM (IST)

प्रयागराज के नैनी स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा की मौत से छात्रों ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर जमकर नारेबाजी की।

HighLights

  1. कॉलेज प्रबंधन ने वार्ता के बाद छात्र-छात्राओं की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया, शांत हुआ मामला

  2. छात्रों का आरोप- छात्रा गुन गुप्ता पीलिया से पीड़ित थी, इलाज के लिए विभागाध्यक्ष ने अवकाश नहीं दिया

जागरण संवाददाता, प्रयगाराज। नैनी स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कालेज की एक छात्रा की मौत के बाद वहां के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को कक्षा का बहिष्कार करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कॉलेज प्रबंधन द्वारा वार्ता करने के बाद छात्र-छात्राओं की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद छात्र-छात्राएं शांत हुई।

कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष पर आरोप

आरोप है कि कंप्यूटर साइंस की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा गुन गुप्ता की तबीयत खराब थी। वह ज्वाइंडिस से गंभीर रूप से पीड़ित थी। वह इलाज के लिए अवकाश मांग रही थी लेकिन विभागाध्यक्ष द्वारा अवकाश नहीं दिया गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर नारेबाजी की

गुरुवार की सुबह जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो उन्हें छात्रा की मौत की जानकारी हुई। इस पर उनमें आक्रोश भड़क हुआ उठा। छात्र कक्षा का बहिष्कार करते हुए बाहर आ गए और नारेबाजी करने लगे।

प्रबंधन के समझाने पर माने

छात्र विभाध्यक्ष को तत्काल हटाए जाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हो गए सब अपनी अपनी कक्षाओं में चले गए।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका का मोबाइल हैक, साइबर अपराधियों ने कई लोगों से मांगे रुपये

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आमरण अनशन के चौथे दिन 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी