उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, PDA ने ध्वस्त कराया
उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कालिंदीपुरम स्थित अवैध कार्यालय को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बुलडोजर ...और पढ़ें

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कालिंदीपुरम में कार्यालय को पीडीए ने ध्वस्त किया। जागरण आर्काइव
HighLights
200 वर्ग मीटर पीडीए की जमीन पर कब्जा करके बनवाया था कार्यालय
10 वर्षों से कब्जा कर रियल एस्टेट से जुड़े कार्यालय संचालित हो रहा था
कसारी-मसारी में 30 बीघा के दायरे में भी अवैध प्लाटिंग को पीडीए ने तोड़ा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शुक्रवार को अवैध कब्जे में बने इसके कालिंदीपुरम स्थित कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
पीडीए ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई की
पीडीए की करीब 200 वर्ग मीटर जमीन पर पिछले 10 वर्षों से कब्जा कर रियल एस्टेट से संबंधित कार्यालय संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पीडीए की टीम ने तीन बुलडोजर लगाए। जोनल अधिकारी सूरज पटेल की अगुवाई में पीडीए का प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।
पीडीए की जमीन पर अवैध निर्माण था
अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण की जमीन पर बिना अनुमति कब्जा कर कार्यालय का निर्माण कराया गया था। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। खालिद जफर को माफिया अतीक अहमद के करीबियों में बताया जाता रहा है।
कसारी-मसारी में भी अवैध प्लाटिंग तोड़ा गया
उमेश पाल हत्याकांड में उसका नाम वांछित अभियुक्त के रूप में सामने आया है। इसके अलावा पीडीए की ओर से कालिंदीपुरम और कसारी-मसारी इलाके में 30 बीघा से अधिक दायरे में भी अवैध प्लाटिंग को तोड़ा गया।
