विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेडिकल कॉलेज व हनुमान मंदिर चौराहे पर फ्लाईओवर को शासन से मंजूरी, जाम से मिलेगी मुक्ति; यातायात होगा सुगम

By Gyanendra Singh1 Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 02 Oct 2026 05:58 PM (IST)

प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज और हनुमान मंदिर चौराहे पर दो नए फ्लाईओवर के निर्माण को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

प्रयागराज में 275 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज और हनुमान मंदिर चौराहे पर फ्लाईओवर बनेंगे।

प्रयागराज में 275 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज और हनुमान मंदिर चौराहे पर फ्लाईओवर बनेंगे।

HighLights

  1. प्रयागराज शहर के इन प्रमुख चौराहों व आसपास जाम से मिलेगी मुक्ति

  2. शासन की व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिली, 1 सप्ताह में बजट जारी हो सकता है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेडिकल कॉलेज चौराहा और सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर व बस अड्डा चौराहा के पास फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दोनों परियोजनाओं के लिए वित्तीय मंजूरी (एफसी) मिल चुकी है।

प्रमुख मार्गों पर आसान होगा आवागमन 

अब शासन से बजट जारी होने का इंतजार है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए बजट भी जारी हो जाएगा। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन आसान बनाने में मदद मिलेगी।

मेडिकल चौराहे पर फ्लाईओवर पर 135 करोड़ होंगे खर्च

मेडिकल कॉलेज चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 135 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर और बस अड्डा चौराहा के पास बनने वाले फ्लाईओवर की लागत लगभग 140 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस प्रकार दोनों परियोजनाओं पर कुल 275 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दोनों फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 1000 से 1200 मीटर तक होगी।

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने दी जानकारी 

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर के संबंध में गुरुवार को लखनऊ में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई। दोनों परियोजनाओं के लिए एफसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब शासन से बजट जारी होने की संभावना है। बजट मिलते ही निर्माण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

जाम से राहत मिलने की जगी उम्मीद

मेडिकल कॉलेज चौराहा और सिविल लाइंस का हनुमान मंदिर व बस अड्डा चौराहा शहर के प्रमुख जाम वाले स्थानों में शामिल हैं। इन मार्गों पर वाहनों का दबाव रहने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। फ्लाईओवर बनने से यातायात को सुचारु करने में मदद मिलने की उम्मीद है। खासकर प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिल सकती है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: गंगापार के हंडिया में 49.53 करोड़ से चमकेंगी 30 गांवों की सड़कें, आरामदायक होगा ग्रामीणों का सफर

यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, PDA ने ध्वस्त कराया