विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 100 बीघा से ज्यादा जमीन पर विकसित होगी कैटल कॉलोनी, पशुपालकों को लीज पर मिलेंगे प्लॉट

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:44 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम शहर की घनी आबादी से मवेशियों को हटाने के लिए रसूलपुर मरियाडीह में 100 बीघा से अधिक जमीन पर कैटल कॉलोनी विकसित करेगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. प्रयागराज में 100 बीघा से अधिक पर कैटल कॉलोनी।

  2. रसूलपुर मरियाडीह में नजूल की जमीन पर निर्माण।

  3. पशुपालकों को लीज पर मिलेंगे व्यवस्थित भूखंड।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में मवेशियों का जमावड़ा और उनसे होने वाली गंदगी की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम अब कैटल कॉलोनी विकसित करेगा। रसूलपुर मरियाडीह में कान्हा गौशाला के पास लगभग 100 बीघे से जमीन पर इसके निर्माण की तैयारी है। इसके लिए नजूल की जमीन चिह्नित कर भूखंड विकसित किए जाएंगे।

योजना के पहले चरण में बदलापुर अहिराना के पशुपालकों और उनके मवेशियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम की योजना के मुताबिक वार्ड संख्या 43 आजाद स्क्वायर के बदलापुर अहिराना में रहने वाले करीब 15 पशुपालकों के 500 से अधिक मवेशियों को कैटल कॉलोनी में बसाया जाएगा।

यहां पशुपालकों को व्यवस्थित भूखंड लीज पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने मवेशियों को एक निर्धारित स्थान पर रख सकें। इससे रिहायशी इलाकों की सड़कों पर मवेशियों के विचरण, यातायात में बाधा और गंदगी की समस्या कम होगी। कैटल कॉलोनी के लिए जमीन चिह्नित करने और उसे विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा.विजय अमृतराज ने बताया कि रसूलपुर मरियाडीह में नजूल की जमीन पर कैटल कॉलोनी विकसित करने की तैयारी है। स्थान चिह्नित किया जा रहा है जल्द ही नगर निगम और नजूल विभाग की टीम स्थलीय निरीक्षण कर भूखंड तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें- नीट में असफल छात्रा ने आत्महत्या की, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी; प्रयागराज के झूंसी की घटना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।