विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 29 Sep 2026 12:34 PM (IST)

प्रयागराज के धूमनगंज में दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जहां एक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 13 वर्षीय किशोर को कुचल ...और पढ़ें

प्रयागराज के धूमनगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत हो गई।

प्रयागराज के धूमनगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत हो गई।

HighLights

  1. एसीपी ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया

  2. धूमनगंज के भोला का पुरवा मोहल्ले में हुई दुर्घटना

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के धूमनगंज के भोला का पुरवा मोहल्ले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां साइकिल से जा रहे 13 वर्षीय प्रिंस को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जब तक स्थानीय लोग पहुंचते, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग 

जानकारी हुई तो बिलखते घरवालों के साथ आसपास के लोग पहुंचे। नाराज घरवालों ने स्थानीय लोगों के साथ मौके पर हंगामा शुरू कर। उन्होंने फरार ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की। इधर दुर्घटना और हंगामे की सूचना पर एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता भी थानेदार और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपित फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

बाइक की टक्कर से शिक्षक की मौत

घर से पैदल टहलने के लिए निकले 42 वर्षीय शिक्षक मनीष सिंह को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई तो परिवार में मातम छा गया। धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरापट्टी मुहल्ले में मनीष सिंह अपनी पत्नी नेहा, बेटा किट्टू और बिट्टू के साथ रहते थे। वह एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। रविवार शाम वह अकेले टहलने के लिए पैदल निकले थे। कुछ देर बाद घरवालों को पता चला कि सड़क हादसे में जख्मी हो गए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

मौके पर पहुंचे घरवालों ने गंभीर रूप से घायल मनीष सिंह को पहले निजी अस्पताल और फिर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनीष के साले राहुल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने बाइक से टक्कर लगने की बात बताई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में अवैध कफ सीरफ करछना की फर्म के नाम पर दिल्ली से मंगाते थे, लीडर रोड के कई थोक दवा व्यापारी भी सिंडीकेट में शामिल

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में संचालक गिरफ्तार