विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राशन में घटतौली की तो जाना पड़ेगा जेल, LPG की कालाबाजारी करने वालों की भी यही सजा आठ विशेष टीमें करेंगी छापेमारी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 29 Oct 2026 01:29 PM (IST)

प्रयागराज में आपूर्ति विभाग ने राशन में घटतौली और एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। ...और पढ़ें

प्रयागराज का आपूर्ति विभाग राशन वितरण व एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

प्रयागराज का आपूर्ति विभाग राशन वितरण व एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

HighLights

  1. आपूर्ति विभाग की गठित 8 विशेष टीमें करेंगी छापेमारी

  2. कोटेदारों और एजेंसियों का औचक निरीक्षण करेगी टीम

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गरीबों के हक के राशन में सेंधमारी और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं। राशन वितरण में घटतौली कर उपभोक्ताओं का हक मारने वाले कोटेदारों और गैस की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए आपूर्ति विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। इसके लिए आठ विशेष टीमों का गठन किया गया है।

गड़बड़ी पर एफआईआर दर्ज होगी

ये टीमें संबंधित क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अनियमितताओं की पड़ताल करेंगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर जेल भी जाना पड़ सकता है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

कोटेदारों की घटतौली की शिकायत मिल रही

इसके बावजूद कई स्थानों से कोटेदारों की ओर से घटतौली करने और निर्धारित मात्रा से कम राशन देने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे जरूरतमंदों को उनके हिस्से का पूरा खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। वहीं, एलपीजी की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए भी विभाग ने कार्रवाई की तैयारी की है।

राशन वितरण की जांच होगी

गठित की गई एक टीम में तीन सदस्य शामिल किए गए हैं। टीमें अपने निर्धारित क्षेत्रों में अचानक पहुंचकर राशन वितरण की जांच करेंगी। इस दौरान स्टाक, वितरण की मात्रा और उपभोक्ताओं को दिए जा रहे खाद्यान्न का सत्यापन किया जाएगा। एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं की भी जांच की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा ...

इस संबंध में प्रयागराज के जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए टीम बनाई गई है। घटतौली मिलने पर एफआइआर दर्ज होगी और नियम के अनुसार जेल भी जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद HC से बड़ी राहत, जमानत अर्जी मंजूर

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में ड्रमों और जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई करोड़ों की नकदी मिली, नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई