विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में रास्ताजाम कर रहे अधिवक्ताओं ने SRN अस्पताल के डॉक्टर से मारपीट की, विरोध में ट्रामा सेंटर में काम ठप

By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 26 Oct 2026 03:03 PM (IST)

प्रयागराज में रास्ताजाम कर रहे अधिवक्ताओं ने एसआरएन अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विभु रंजन मिश्रा को कार से खींचकर ...और पढ़ें

प्रयागराज में SRN अस्पताल के घायल डॉक्टर विभु रंजन मिश्र। जागरण

प्रयागराज में SRN अस्पताल के घायल डॉक्टर विभु रंजन मिश्र। जागरण

HighLights

  1. भुक्तभोगी डॉ. विभु रंजन मिश्रा एसआरएन अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट हैं 

  2. लगाया आरोप- अधिवक्ताओं ने कार से खींचकर बाहर निकालने के बाद की पिटाई, ट्रामा सेंटर में भर्ती

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में सोमवार दोपहर एक और बड़ी घटना हो गई। सड़क पर रास्ताजाम कर रहे अधिवक्ताओं के भीड़ में स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विभु रंजन मिश्रा की गाड़ी फंस गई। आक्रोशित वकीलों ने उन्हें कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्हें एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर इससे आक्रोशित डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर में काम बंद कर दिया है।

भुक्तभोगी डॉ. विभु रंजन मिश्र के अनुसार वे एसआरएन अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल लेने के बाद अपनी कार से बाहर सड़क पर निकले। इसी दौरान वहां रास्ताजाम कर रहे अधिवक्ताओं ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद कार से खींचकर उनकी काफी पिटाई कर दी। डॉ. विभु को एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि पूर्व में एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा एक अधिवक्ता से मारपीट के मामले को लेकर सोमवार को वकीलों ने पहले अस्पताल की पुलिस चौकी के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ता ने मुख्य मार्ग पर पहुंचे और रास्ताजाम कर दिया। 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में लंगड़े चोर ने उड़ाई भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर कार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

यह भी पढ़ें- TGT-PGT भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का शिक्षा निदेशालय में धरना शुरू, पुरानी नियमावली की कर रहे मांग