विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सिक्सलेन पुल पर सेंसर से होगी निगरानी, पिलर से लेकर एक्सपेंशन ज्वाइंट तक मिलेगी पल-पल की जानकारी

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:47 PM (IST)

प्रयागराज में गंगा पर बन रहे सिक्सलेन पुल की मजबूती और सुरक्षा के लिए आधुनिक सेंसर लगाए गए हैं। ये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सिक्सलेन पुल पर आधुनिक सेंसर लगाए गए।

  2. पिलर, बेयरिंग, एक्सपेंशन ज्वाइंट की निगरानी।

  3. BHMS से पुल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा पर निर्माणाधीन सिक्सलेन पुल की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। पुल पर सेंसर लगाए गए हैं, जिनकी मदद से पिलर, बेयरिंग और एक्सपेंशन ज्वाइंट और रेलिंग की स्थिति पर हर पल नजर रखी जाएगी।

ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (बीएचएमएस) के जरिए पुल के किसी भी हिस्से में मामूली खराबी या तकनीकी गड़बड़ी होने पर तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इससे आवागमन शुरू होने के बाद भी पुल की सेहत की लगातार निगरानी की जा सकेगी। स्टेनली रोड स्थित कलश चौराहे से मलाक हरहर तक 1,947 करोड़ रुपये की लागत से 9.800 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

इस पर 25 दिसंबर से पूरी तरह आवागमन शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले 25 से 30 नवंबर के बीच पुल की एक लेन पर यातायात शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुल की निगरानी के लिए लगाए गए सेंसर अत्याधुनिक बीएचएमएस से जुड़े हैं। इनके माध्यम से पुल के पिलरों, बेयरिंग और एक्सपेंशन ज्वाइंट की स्थिति का आकलन किया जाएगा। साथ ही पुल में लगी सरिया और अन्य संरचनात्मक हिस्सों की मजबूती पर भी नजर रखी जाएगी। किसी हिस्से में असामान्य स्थिति सामने आने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल मरम्मत और सुधार के लिए सूचना मिलेगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट निदेशक मो. नुसरतुल्लाह खान ने बताया कि पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से कराया जा रहा है। बीएचएमएस के जरिए इसकी मजबूती की लगातार मॉनिटरिंग होती रहेगी। इससे पुल की सुरक्षा और टिकाऊपन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दीपावली के बाद 200 से ज्यादा आवासीय प्लॉट बेचेगा PDA, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।