विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में दीपावली के बाद 200 से ज्यादा आवासीय प्लॉट बेचेगा PDA, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:10 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण दीपावली के बाद नैनी, शांतिपुरम, कालिंदीपुरम और रसूलाबाद में 200 से अधिक आवासीय भूखंडों की बिक्री शुरू करेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. PDA दीपावली के बाद 200 से अधिक भूखंड बेचेगा।

  2. नैनी, शांतिपुरम, कालिंदीपुरम और रसूलाबाद में उपलब्ध होंगे।

  3. पंजीकरण एक माह तक चलेगा, नीलामी से बिक्री होगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में अपना मकान बनाने के लिए आवासीय भूखंड खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) दीपावली के बाद 200 से अधिक आवासीय भूखंडों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू करेगा।

नैनी, शांतिपुरम, कालिंदीपुरम और रसूलाबाद की आवासीय योजनाओं में भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक लोगों को एक माह तक पंजीकरण कराने का मौका मिलेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नीलामी के माध्यम से सभी भूखंड बेचे जाएंगे।

बजट के अनुसार लोग जमीन खरीद सकेंगे

पीडीए की ओर से 60 वर्ग मीटर से लेकर 250 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखंड बिक्री के लिए तैयार किए जा रहे हैं। अलग-अलग आकार के भूखंड होने से अपनी जरूरत और बजट के अनुसार लोग जमीन खरीद सकेंगे।

भूखंड बेचने के पहले पीडीए खाली भूखंडों पर बाउंड्री तैयार कराएगा। शांतिपुरम योजना में कई भूखंडों की बाउंड्री कराने का काम किया जा रहा है। इससे आवंटियों को जमीन की सीमाओं को लेकर किसी तरह की असुविधा न हो।

पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि दीपावली के कुछ दिनों बाद ही 200 से अधिक आवासीय भूखंडों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Sleeper: वंदेभारत स्लीपर में प्रयागराज और वाराणसी तक सीटें फुल, कानपुर से दिल्ली का सफर 5 घंटे 25 मिनट में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।