विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vande Bharat Sleeper: वंदेभारत स्लीपर में प्रयागराज और वाराणसी तक सीटें फुल, कानपुर से दिल्ली का सफर 5 घंटे 25 मिनट में

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:03 PM (IST)

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदेभारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है, जो कानपुर होते हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वाराणसी-नई दिल्ली वंदेभारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से शुरू

  2. कानपुर से नई दिल्ली का सफर 5 घंटे 25 मिनट में

  3. त्योहारी सीजन के कारण वापसी की सीटें पूरी तरह बुक

जागरण्ज संवाददाता, कानपुर। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदेभारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। ये ट्रेन वाराणसी से निकलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद, नई दिल्ली तक जाएगी। कानपुर से नई दिल्ली तक इस ट्रेन में टिकट है लेकिन त्योहारी सीजन के चलते नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज व वाराणसी के लिए टिकट नहीं है।

इस ट्रेन का किराया आम ट्रेनों से काफी महंगा लेकिन राजधानी से सस्ता है और ये दिल्ली पहुंचने में राजधानी एक्सप्रेस से कम समय लेगी। यह वंदेभारत कानपुर से नई दिल्ली तक का सफर महज पांच घंटे 25 मिनट में पूरा करेगी, जबकि राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे 30 मिनट लेती है।

 

 

कानपुर से नई दिल्ली तक किराया

ट्रेन का नाम व नंबर श्रेणी किराया
27421 वंदेभारत स्लीपर तृतीय एसी ₹1,110
27421 वंदेभारत स्लीपर द्वितीय एसी ₹1,430
27421 वंदेभारत स्लीपर प्रथम एसी ₹1,755
12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस तृतीय एसी ₹770
12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस द्वितीय एसी ₹1,070
12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस प्रथम एसी ₹1,775
12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस तृतीय एसी ₹795
12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस द्वितीय एसी ₹1,100
12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस प्रथम एसी ₹1,830
12559 शिवगंगा एक्सप्रेस तृतीय एसी ₹795
12559 शिवगंगा एक्सप्रेस द्वितीय एसी ₹1,100
12559 शिवगंगा एक्सप्रेस प्रथम एसी ₹1,830
12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस तृतीय एसी ₹795
12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस द्वितीय एसी ₹1,100
12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस प्रथम एसी ₹1,830

कानपुर से वाराणसी तक किराया

ट्रेन का नाम व नंबर श्रेणी किराया
27422 वंदेभारत स्लीपर तृतीय एसी ₹1,010
27422 वंदेभारत स्लीपर द्वितीय एसी ₹1,305
27422 वंदेभारत स्लीपर प्रथम एसी ₹1,600
14006 लिच्छवी एक्सप्रेस तृतीय एसी ₹585
14006 लिच्छवी एक्सप्रेस द्वितीय एसी ₹825
14006 लिच्छवी एक्सप्रेस प्रथम एसी ₹1,360
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस तृतीय एसी ₹635
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस द्वितीय एसी ₹875
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस प्रथम एसी ₹1,440
12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तृतीय एसी ₹635
12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस द्वितीय एसी ₹875
12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्रथम एसी ₹1,440
12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस तृतीय एसी ₹635
12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस द्वितीय एसी ₹875
12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रथम एसी ₹1,440

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।