विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के सिक्स लेन पुल पर शहर की ओर लगेगा साउंड बैरियर, बस्ती के लोगों को वाहनों की आवाज परेशान नहीं करेगी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 20 Sep 2026 09:13 PM (IST)

प्रयागराज में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल पर वाहनों के शोर से म्योराबाद और बेली के निवासियों को ...और पढ़ें

प्रयागराज के सिक्स लेन पुल पर वाहनों के शोर को रोकने के लिए साउंड बैरियर लगाए जाएंगे।

प्रयागराज के सिक्स लेन पुल पर वाहनों के शोर को रोकने के लिए साउंड बैरियर लगाए जाएंगे।

HighLights

  1. दो करोड़ होंगे खर्च, म्योराबाद व बेली के लोगों को होगी सुविधा

  2. सिक्स लेन पुल के 1800 मीटर के दायरे में लगेगा साउंड बैरियर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल पर नवंबर से वाहनों का आवागमन शुरू होने की तैयारी है। पुल पर वाहनों की आवाज से म्योराबाद और बेली क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए शहर की ओर साउंड बैरियर लगाया जाएगा। कलश चौराहा के पास से दोनों लेन में करीब 1800 मीटर लंबाई में साउंड बैरियर लगाने की योजना है। इस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बन रहे इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण फरवरी 2021 में शुरू हुआ था। करीब 9.800 किलोमीटर लंबे पुल के लिए 67 पिलर तैयार किए गए हैं। परियोजना पर 1947 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। पुल के चालू होने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिशासी अभियंता वरुण वार्ष्णेय ने बताया कि साउंड बैरियर लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रयास है कि पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से पहले ही बैरियर स्थापित कर दिया जाए। साउंड बैरियर से वाहनों के शोर को आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने से कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- PDA की 200 करोड़ की 5 बीघा बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, 53 लोगों को नोटिस जारी; चलेगा बुलडोजर

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी छात्रों के आंदोलन के बीच एक छात्र की मौत, साथियों में गहरा आक्रोश