विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PDA की 200 करोड़ की 5 बीघा बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, 53 लोगों को नोटिस जारी; चलेगा बुलडोजर

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 20 Sep 2026 08:10 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) सिविल लाइंस के तुलसीपुर में अपनी 200 करोड़ रुपये की 5 बीघा बेशकीमती जमीन पर हुए ...और पढ़ें

PDA अपनी जमीन को कब्जामुक्त कर भूखंड बेचेगा। जागरण आर्काइव की फोटो।

PDA अपनी जमीन को कब्जामुक्त कर भूखंड बेचेगा। जागरण आर्काइव की फोटो।

HighLights

  1. सिविल लाइंस् के तुलसीपुर में विकास प्राधिकरण की बेशकीमती जमीन पर अवैध निर्माण

  2. अवैध निर्माण को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ढहाएगा, 3 विभाग करेंगे संयुक्त कार्यवाही

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है। अब इस जमीन को खाली करने के लिए पीडीए के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं।

सिविल लाइंस के नुरुल्लाह रोड के पास है जमीन

शहर के सिविल लाइंस में नुरुल्लाह रोड के पास तुलसीपुर में प्राधिकरण की लगभग पांच बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस पर पांच दर्जन से अधिक लोगों ने कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया है।

नोटिस मिलने पर अवैध कब्जाधारकों में खलबली

अवैध कब्जा करने वाले 53 लोगों पीडीए की ओर से नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय पर कब्जा न हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पीडीए करेगा। नोटिस मिलने के बाद अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मची है, वे पैरवी में जुट गए हैं।

नंबर गेम

200 बीघा से अधिक पीडीए की जमीन पर अवैध कब्जा किय गया है
07 से अधिक पार्कों पर भी निर्माण कर लिया गया है
09 बीघा से अधिक क्षेत्र फल वाले तालाब पर चार बीघा में अवैध कब्जा हो गया है
12 आवासीय योजनाओं के भूंखडों पर माफिया ने कब्जा कर लिया है।

जमीन पर कब्जा कर लोगों ने किया निर्माण 

तुलसीपुर क्षेत्र में प्राधिकरण की जमीन का सर्वे कराया गया था। एक सप्ताह से अधिक समय तक पीडीए की ओर से सर्वे किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने की बात सामने आई। काफी तादाद में लोगों ने निर्माण भी करा लिया है।

कब्जा हटाने को पीडीए चलाएगा अभियान 

अब कब्जेदारों को चिह्नित कर नोटिस की कार्रवाई शुरू की गई। नोटिस में संबंधित लोगों से जमीन पर किए गए कब्जे और निर्माण के संबंध में जवाब मांगा गया है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कब्जा हटाने के दौरान प्राधिकरण की जमीन को खाली कराकर उसे अपने कब्जे में लिया जाएगा।

इस जमीन को कब्जामुक्त कर भूखंड बेचेगा पीडीए 

पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि प्राधिकरण की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जा को खाली कराकर पीडीए यहां भूखंड तैयार कर उसकी बिक्री करेगा।

कालिंदीपुरम और नैनी में हो चुकी है कार्रवाई

पीडीए की जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण करने वालों के खिलाफ एक वर्ष पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। कालिंदीपुरम में 10 बिस्वा तो नैनी में लगभग दो बीघा से आसपास कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराया गया है। कालिंदीपुरम आवास योजना में तो लोगों ने मकान भी बना लिया था। पिछले दो वर्ष में पीडीए 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के ब्लैक बक आरक्षित क्षेत्र से विस्थापित होंगे 70 परिवार, आवासीय कालोनी में रहेंगे

यह भी पढ़ें- UPI पर भुगतान पर MDR की नई व्यवस्था पर व्यापारियों का विरोध, सराफा बाजार से हटने लगे QR स्कैनर, नकद भुगतान पर जोर