Prayagraj: सिक्स लेन पुल पर नवंबर से दौड़ेंगे वाहन, प्रतापगढ़-अयोध्या और लखनऊ रूट पर जाम से मिलेगी राहत
प्रयागराज में गंगा पर सिक्स लेन पुल नवंबर से वाहनों के लिए खुल जाएगा, जिससे प्रतापगढ़, अयोध्या और लखनऊ रूट ...और पढ़ें

प्रयागराज के सिक्स लेन पुल के एक लेन पर आवागमन नवंबर से शुरू हो जाएगा। जागरण आर्काइव
HighLights
15 नवंबर से पुल के एक लेन पर व 15 दिसंबर से दूसरे पर आवागमन शुरू होगा
करीब 1947 करोड़ रुपये की धनराश से 9.8 किमी लंबा पुल बनाया जा रहा है
फरवरी 2021 में सिक्स लेन पुल का निर्माण शुरू हुआ था, 67 पिलर बनाए गए हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा पर बन रहे शहर के बहुप्रतीक्षित सिक्सलेन पुल से नवंबर में वाहनों का आवागमन शुरू होने जा रहा है। पुल का मुख्य निर्माण पूरा हो चुका है और अब फिनिशिंग के साथ लोड टेस्टिंग समेत अन्य परीक्षण किए जा रहे हैं।
15 दिसंबर से दोनों लेन पर बहाल होगा आवागमन
कार्यदायी संस्था की तैयारी के अनुसार 15 नवंबर से पुल के एक लेन पर आवागमन शुरू किया जाएगा। पहले प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात संचालित होगा। इसके करीब एक माह बाद यानी 15 दिसंबर से दोनों लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू करने की तैयारी है।
फाफामऊ और तेलियरगंज में यातायात दबाव कम होगा
स्टेनली रोड स्थित कलश चौराहा से मलाक हरहर तक बनाए जा रहे इस सिक्स लेन पुल के शुरू होने से फाफामऊ और तेलियरगंज में यातायात का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। प्रतापगढ़, अयोध्या, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से प्रयागराज आने-जाने वाले लोगों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में फाफामऊ और तेलियरगंज मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
पुल में सभी 288 सेगमेंट भी लगाए जा जा चुके हैं
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण फरवरी 2021 में शुरू हुआ था। करीब 9.800 किलोमीटर लंबे पुल के लिए 67 पिलर तैयार किए गए हैं। पुल के निर्माण पर 1947 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। पुल में सभी 288 सेगमेंट भी लगाए जा जा चुके हैं।
पुल की फिनिसिंग अंतिम चरण में
निर्माण एजेंसी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि पुल के विभिन्न हिस्सों में फिनिशिंग का काम चल रहा है। लाइट टेस्टिंग की जा चुकी है इसके साथ ही पुल की मजबूती और सुरक्षा को परखने के लिए परीक्षण किए जा रहे हैं। परीक्षण पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से यातायात खोला जाएगा। शुरुआत में पुल पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का का आवागमन कराया जाएगा। इसके कुछ दिन बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू होगा।
