विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 15 साल पुराने स्कूल वाहन सीज होंगे, संबंधित प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर होगी कार्रवाई

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 15 Sep 2026 03:48 PM (IST)

प्रयागराज में 'मिशन सेफ भविष्य अभियान थ्री' शुरू हो गया है, जिसके तहत 15 साल से पुराने स्कूली वाहनों को जब्त किया जाएगा और स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी।

मिशन सेफ भविष्य अभियान थ्री शुरू किया गया है, पुराने स्कूल वाहनों को जब्त किया जाएगा।

मिशन सेफ भविष्य अभियान थ्री शुरू किया गया है, पुराने स्कूल वाहनों को जब्त किया जाएगा।

HighLights

  1. मिशन सेफ भविष्य अभियान थ्री शुरू, 19 तक चलेगा

  2. विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन होना जरूरी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में संचालित स्कूली वाहनों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन व निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने को लेकर मिशन सेफ भविष्य अभियान थ्री शुरू किया गया है। सोमवार से शुरू हुआ यह अभियान 19 सितंबर तक चलेगा।

पहले दिन कोई वाहन पकड़ में नहीं आया

इस अभियान के तहत 15 वर्ष पुराने स्कूली वाहन संचालित मिलने पर सीज किया जाएगा। वाहन मालिक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। हालांकि, पहले दिन अभियान के दौरान कोई भी वाहन पकड़ में नहीं आया। वजह यह रही कि परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के कई अधिकारी शहर से बाहर थे।

कार्रवाई के बाद भी चल रहे पुराने स्कूल वाहन

अनफिट स्कूली वाहनों को लेकर कई बार परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। कार्रवाई भी की, लेकिन आज भी अनफिट स्कूल वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। यही नहीं, कई वर्ष पुराने स्कूली वाहन भी दौड़ते दिखते हैं। इसमें से कई 15 वर्ष पुराने हैं।

परिवहन आयुक्त नका अधिकारियों को निर्देश

इसे लेकर 14 सितंबर से मिशन सेफ भविष्य अभियान थ्री चलाने का निर्देश परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को दिया। स्पष्ट कहा गया है कि ऐसे वाहन संचालित मिलने पर तत्काल सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को चेतावनी 

इसके अलावा विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से यह स्पष्ट तौर पर कहा जाए कि प्रत्येक स्कूली वाहन में अटेंडेंट की व्यवस्था करनी होगी। जिस वाहन में बालिकाएं यात्रा करती हैं, उनमें महिला अटेंडेंट की नियुक्ति जरूरी है।

 विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित होगी 

साथ ही 15 वर्ष से कम स्कूली वाहनों का पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण, परमिट एवं फिटनेस प्रपत्र दुरुस्त होना चाहिए। अधूरे दस्तावेज मिलने पर ऐसे स्कूली वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन आयुक्त ने प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति के गठन की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें- काशी, प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार में बनने वाले पंचांगों की गणना अलग क्यों? प्रयागराज के विद्वानों ने उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- रेलवे फाटक खुलते ही पटरियों पर लगेगी लाल झंडी, स्टेशन मास्टर की मंजूरी बिना नहीं खुलेगा गेट