विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किराए की गाड़ी को अपना बताकर गिरवी रखा, सेल्फ ड्रॉइव कार रेंटल कारोबारी ने वापस मांगा तो धमकी दी

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 21 Sep 2026 12:29 PM (IST)

प्रयागराज में सेल्फ-ड्राइव कार रेंटल कारोबारी की गाड़ियां किराए पर लेकर उन्हें गिरवी रख दिया गया। जब कारोबारी ने अपनी ...और पढ़ें

सेल्फ ड्रॉइव कार रेंटल कारोबारी से फर्जीवाड़ा करने वालों पर प्रयागराज में मुकदमा दर्ज हुआ है।

सेल्फ ड्रॉइव कार रेंटल कारोबारी से फर्जीवाड़ा करने वालों पर प्रयागराज में मुकदमा दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. प्रयागराज के कारोबारी ने सिविल लाइंस में दर्ज कराया केस

  2. Prayagraj Car Rental Owner Fraud FIR

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सेल्फ ड्रॉइव कार रेंटल का कारोबार करने वाले नितिन प्रताप सिंह से वाहन लेने के बाद कुछ लोगों ने उसे गिरवी रख दिया। वापस मांगने पर गाली-गालौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद भुक्तभोगी ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

इनके खिलाफ केस दर्ज हुआ 

जिन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें जौनपुर में मछली शहर के खानपुर निवासी देवेश शुक्ला, करबैया हरदोई के जय प्रकाश द्विवेदी, बहरिया के इमरान अहमद, फाफामऊ के प्रांजल द्विवेदी, दारागंज के आशीष मिश्रा, अमरेश पांडेय समेत कई अन्य हैं।

किराए की गाड़ी को गिरवी रखा

सुलेम सराय निवासी नितिन का आरोप है कि उसकी फर्म से अमरेश पांडेय, उसके सहयोगी जय प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य ने किराए पर गाड़ी ली थी। इसके बाद साजिश के तहत वाहनों को अपना बताते हुए दूसरे के पास गिरवी रख दिया। चार दिन पहले जब उसने अमरेश के मोबाइल पर काल करते हुए किराया मांगा तो उसने गाली-गलौज की। इसके बाद धमकाया कि गाड़ी भूल जाओ वरना पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस कर रही विवेचना 

नितिन ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने साजिश के तहत वाहनों के कूटरचित कागज भी तैयार करके आर्थिक नुकसान पहुुंचा रहे हैं। बहरहाल, सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत पर अभियोग पंजीकृत करके विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी छात्रों के आंदोलन के बीच एक छात्र की मौत, साथियों में गहरा आक्रोश

यह भी पढ़ें- अधिवक्ता और चौकी प्रभारी में विवाद पर हंगामा, प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम किया, दारोगा लाइन हाजिर