विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के स्कूल में परीक्षा के दौरान लगी आग, छात्रों के मोबाइल और दस्तावेज खाक; कैसे लगी आग वजह तलाश रही पुलिस

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 24 Oct 2026 04:06 PM (IST)

प्रयागराज के थरवई स्थित पं. हनुमत त्रिपाठी इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान आग लग गई। इस घटना में परीक्षार्थियों ...और पढ़ें

प्रयागराज के थरवई स्थित पं. हनुमत त्रिपाठी इंटर कॉलेज में आग से जले सामान की जांच करती पुलिस। जागरण

प्रयागराज के थरवई स्थित पं. हनुमत त्रिपाठी इंटर कॉलेज में आग से जले सामान की जांच करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. प्रयागराज के थरवई स्थित पं. हनुमत त्रिपाठी इंटर कॉलेज की घटना

  2. आग लगने का कारण नहीं पता चल सका, पुलिस कर रही पड़ताल 

संसू, जागरण, थरवई (प्रयागराज)। गंगापार के थरवई में इस्माइलगंज बाजार स्थित पंडित हनुमत त्रिपाठी इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। इससे परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों व स्टॉफ में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से छात्रों के कई दर्जन मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।

बताया जाता है कि विद्यालय में परीक्षा हो रही थी। इस दौरान कॉलेज के एक हिस्से में छात्रों के बैग और मोबाइल फोन रखे हुए थे। इसी बीच अचानक वहां आग लग गई। आग लगने से वहां रखा सामान जलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों के सहयोग से आग बुझाया हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जानकारी होने पर एसीपी थरवई ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- UP कैबिनेट मंत्री नन्दी के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना, कंप्यूटर से डिजिटल डॉटा व महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी; दो पर मुकदमा

यह भी पढ़ें- अंगूठा और रेटिना मैच नहीं होने पर भी बुजुर्गों को सरकारी राशन मिलेगा, मोबाइल पर ओटीपी बनेगा सहारा