प्रयागराज में बड़ी वारदात, मनकामेश्वर भीमकुंडा मंदिर में साधु की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या
प्रयागराज के मनकामेश्वर भीमकुंडा मंदिर में 62 वर्षीय साधु बाबा दयाल दास की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई।

घटनास्थल पर खड़े लोग और डॉग स्क्वायड की टीम। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
मनकामेश्वर भीमकुंडा मंदिर में साधु बाबा दयाल दास की हत्या।
ईंट-पत्थर से कूचकर की गई निर्मम हत्या।
पुलिस जांच में जुटी, हत्या का कारण अज्ञात।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के किनारे स्थित मनकामेश्वर भीमकुंडा मंदिर परिसर में सोमवार की देर रात साधु की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई।
मृतक बाबा दयाल दास 62 वर्ष के रूप में हुई है। वह अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अयोध्या अखाड़ा, हनुमानगढ़ी अयोध्या से जुड़े थे और करीब 25 वर्षों से मंदिर में रह रहे थे।
मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में प्रतिदिन की तरह भक्ति मंदिर परिसर की साफ सफाई के लिए पहुंचे तो बाबा दयाल दास की सक्रियता नहीं दिखाई पड़ी तो कुछ देर बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी शव मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सुबह करीब आठ बजे एसीपी अजेंद्र यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे है फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।

हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, फिरोजाबाद कोर्ट ने हत्यारे पर जुर्माना भी लगाया