विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, फिरोजाबाद कोर्ट ने हत्यारे पर जुर्माना भी लगाया

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:06 AM (IST)

फिरोजाबाद न्यायालय ने 2004 में शिक्षक किशन कुमार की गोली मारकर हत्या करने के दोषी सुरेंद्र कुमार को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. शिक्षक किशन कुमार की 2004 में गोली मारकर हत्या हुई।

  2. दोषी सुरेंद्र कुमार को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई।

  3. नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी रामकुमार को भी उम्रकैद मिली।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूल के शिक्षक की वर्ष 2004 में गोली मारकर हत्या करने के दोषी को न्यायालय ने उम्रकैद से दंडित किया है। उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

वर्ष 2004 में टूंडला क्षेत्र में हुई थी सनसनीखेज वारदात

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव मुरथर अलीपुर निवासी अतुल कुमार कुलश्रेष्ठ ने मामा किशन कुमार की हत्या का मुकदमा 29 जुलाई 2004 टूंडला थाने में दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनके मामा किशन कुमार सेफुद्दीनपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थे। 29 जुलाई को वह बाइक से उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर अपनी ससुराल जा रहे थे तभी मदावली के पास सुरेंद्र कुमार उसके पिता रमेशचंद्र दुबे निवासी मुरथर अलीपुर थाना बरहन, आगरा, उसके छोटे बहनोई निवासी आरोंज थाना शिकोहाबाद व दो अज्ञात व्यक्तियों ने घेर लिया था। सुरेंद्र कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

न्यायालय ने लगाया अर्थदंड भी

इस घटना से पूर्व भी उन पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसके मुकदमे में एडीजे-15 आगरा की अदालत से 22 जुलाई 2004 को आरोपित बरी हो गए थे। इसके बाद उन्हाेंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। विवेचक ने सुरेंद्र कुमार के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की। अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र रमेश चंद्र द्वितीय की अदालत ने सुरेंद्र कुमार को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: झूठा निकला एससी-एसटी मुकदमा, जेई को ब्याज सहित लौटानी पड़ी सहायता राशि

किशोरी से दुष्कर्म और आत्महत्या को विवश करने के दोषी को उम्रकैद

दुष्कर्म और किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में न्यायालय ने दोषी को उम्रकैद से दंडित किया है। उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। एका थाने में 17 जनवरी 2023 को एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि वह स्वजन के साथ के साथ एक भट्ठे पर ईंट पथाई करते थे। साथ में काम करने वाले रामकुमार निवासी गांव अकौना थाना राठ हमीरपुर 15 जनवरी 2023 को मिट्टी खोदाई के समय नाबालिग बेटी को पकड़कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें- आशा-आंगनबाड़ी भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, उत्तराखंंड सरकार दिया भरोसा

लड़की ने कर ली थी आत्महत्या

उसके इस करतूत को पत्नी ने देख लिया था। शराब पीकर दो दिन बाद उसने बेटी के साथ गाली गलौज की थी। इससे आहत होकर बेटी ने झोपड़ी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया था। अभियोजन पक्ष से पैरवी एडीजीसी अजमोद कुमार चौहान ने की। अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन निर्दोष कुमार रामकुमार को सजा सुनाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।