विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ने प्रयागराज-साबरमती एक्सप्रेस में किया बड़ा बदलाव, लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:36 PM (IST)

रेल प्रशासन ने प्रयागराज-साबरमती और कानपुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेनों के कोच संयोजन में बदलाव किया है। इससे लंबी प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. प्रयागराज-साबरमती एक्सप्रेस में अब 20 कोच, बढ़ी सीटें।

  2. कानपुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच।

  3. वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, सुविधा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेल प्रशासन ने गुजरात और बेंगलुरु की दो प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के कोच संयोजन में बड़ा बदलाव किया है। इस निर्णय से विशेषकर लंबी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

गाड़ी संख्या 04179/04180 प्रयागराज–साबरमती–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन अब 20 कोचों की संशोधित संरचना के साथ पटरी पर दौड़ेगी। नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस ट्रेन की संशोधित संरचना में अब 11 स्लीपर कोच, छह सामान्य श्रेणी (जनरल), एक थर्ड एसी और दो एसएलआर/डी समेत कुल 20 डिब्बे शामिल किए गए हैं, जिससे स्लीपर और सामान्य वर्ग के यात्रियों के लिए सीटें बढ़ेंगी।

इसके साथ ही, दक्षिण भारत की ओर जाने वाले वेटिंग लिस्ट के यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु)–कानपुर सेंट्रल विशेष गाड़ी (04131/04132) में एक अतिरिक्त स्लीपर (GSCN) कोच बढ़ाया जा रहा है।

कानपुर सेंट्रल से चार अक्टूबर को और वापसी में बेंगलुरु से सात अक्टूबर को यह अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इसके जुड़ने से ट्रेन में डिब्बों की कुल संख्या 23 से बढ़कर 24 हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुंबई रूट पर सफर करने से पहले पढ़ लें यह खबर, 16 ट्रेनें रुक-रुक कर चलेंगी; 10 का बदला रास्ता