विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-रीवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत व पिता घायल

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 13 Sep 2026 03:50 PM (IST)

प्रयागराज-रीवा हाईवे पर घूरपुर क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

प्रयागराज-रीवा हाईवे पर यमुनापार के घूरपुर में हादसे के बाद पहुंची पुलिस और भीड़। जागरण

प्रयागराज-रीवा हाईवे पर यमुनापार के घूरपुर में हादसे के बाद पहुंची पुलिस और भीड़। जागरण

HighLights

  1. यमुनापार के घूरपुर क्षेत्र के मनकवार गांव के सामने दुर्घटना

  2. मृतक चित्रकूट जनपद में रयपुरा के कौबरा गांव निवासी था

  3. हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

संसू, जागरण, घूरपुर (प्रयागराज)। प्रयागराज-रीवा हाईवे पर रविवार दोपहर यमुनापार में घूरपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। मनकवार गांव के सामने तेज रफ्तार बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार किशाेर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद वाहन लेकर भाग रहे चालक को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। घायल युवकों को घूरपुर पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी जसरा ले गए। जहां डाक्टरों ने किशोर (पुत्र )को मृत घोषित कर दिया । वही घायल पिता का उपचार सीएचसी जसरा मे चल रहा है। मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। स्वजन घर से सीएचसी जसरा के लिए निकल चुके हैं।

चित्रकूट जनपद में रयपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा गांव निवासी लवलेश पुत्र मंगला प्रसाद 13 वर्षीय बेटे आदित्य के साथ बाइक से रविवार को बाइक से प्रयागराज में रहने वाले अपने मामा के घर जा रहे थे। घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव के सामने पीछे से आ रही बस हाईवे पर घूम रहे बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर मे बस अनियंत्रित हो गई और बाइक में टक्कर मारी।

टक्कर के बाद बाइक सवार आदित्य और लवलेश गिर गए। बस ने आदित्य को कुचल दिया। सूचना पर थाना प्रभारी घूरपुर अतुल मिश्रा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से पिता-पुत्र को सीएचसी जसरा भेजा। डॉक्टरों ने आदित्य को मृत बताया और घायल लवलेश का इलाज शुरू किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें- ट्रेन में मुसाफिर बनकर परिवार का जीता भरोसा फिर 9 वर्षीय बच्ची को किया अगवा; GRP ने सतना से किया बरामद

यह भी पढ़ें- ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, कौशांबी के खेत में लावारिस हाल में खड़ी कार में मिला शव; शरीर पर चोट के निशान