विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, कौशांबी के खेत में लावारिस हाल में खड़ी कार में मिला शव; शरीर पर चोट के निशान

By Adarsh Kumar Srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 13 Sep 2026 01:47 PM (IST)

कौशांबी में एक खेत में लावारिस खड़ी कार से प्रयागराज निवासी रवि यादव का शव मिला, जिसकी ईंट-पत्थर से कूंचकर ...और पढ़ें

HighLights

  1. प्रयागराज के फाफामऊ निवासी रवि की कौशांबी में रिश्तेदारी थी

  2. मामा की बेटी को प्रेम-प्रसंग में अगवा करने के माले में दर्ज था मुकदमा 

जागरण संवाददाता, कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के समीप खेत में लावारिस हालत खड़ी मिली कार के अंदर एक युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या की गई थी। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। कार नंबर के आधार व मृतक के पास मिले कुछ कागजातों से शव की शिनाख्त प्रयागराज के फाफामऊ निवासी रवि यादव के रूप में हुई। घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद हुई।

रात में मामा के लड़कों से हुआ था विवाद

रवि यादव अपने ननिहाल मुंडेरा इलाके में रहता था। महमदपुर में उसकी रिश्तेदारी थी। मामा की बेटी को प्रेम प्रसंग में अगवा करने का रवि आरोपित था। घूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। युवती महमदपुर स्थित बुआ के घर आई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात मामा के लड़कों से कुछ विवाद हुआ था। सुबह शव मिला। शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस की तीन टीमें गठित

पुलिस के अनुसार जिस कार में शव मिला वह रवि के पिता रामकृपाल यादव के नाम पर कार पंजीकृत थी। मौके पर पहुंचे एसपी ने भी जांच-पड़ताल की। वारदात के राजफाश के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें- बालीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ की चाची और चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद HC की रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में वन भूमि और ग्राम सभा की जमीनें खनन माफिया के निशाने पर, कई गांवों में बारूद से तोड़ रहे पहाड़-पत्थर