विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व कर्मचारी से 40 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जेल भिजवाने की दी धमकी

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:22 PM (IST)

प्रयागराज में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सेवानिवृत्त कर्मचारी से सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी।

  2. आरोपियों ने 40 लाख रुपये हड़पे, धमकी भी दी।

  3. कर्नलगंज थाने में आदित्य और मानसी पर केस।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने रिटायर कर्मचारी प्रेम चन्द्र सिन्हा और उनके बेटे से 40 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर जब पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जेल भिजवाने और हत्या की धमकी दी। इससे परेशान प्रेम चन्द्र ने कर्नलगंज थाने में आदित्य कुमार और उसकी पत्नी मानसी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपित दंपती लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्मी रोड, दसौली के निवासी हैं। प्रेम चन्द्र का कहना है कि उनका बेटा सिविल सर्विसेज की तैयारी लखनऊ में करता था। सफलता नहीं मिलने पर मेस चलाने लगा। जहां पर आदित्य, उसके पिता समेत अन्य लोग खाना खाने के लिए आने लगे।

आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी का झांसा दिया। कहा कि अलग-अलग विभाग के बड़े-बड़े अधिकारियों से परिचय है। उन्हें रिश्वत देकर सरकारी नौकरी कई लोगों को लगवा चुके हैं। नेताओं पर दबाव बनाकर भी नौकरी लगवाई है। करीब एक साल पहले आदित्य और मानसी प्रयागराज आए। संगम क्षेत्र में उन्हें मुलाकात हुई।

रिटायर कर्मचारी होने के कारण प्रेम चंद्र ने बेटे के भविष्य को बेहतर बनाने का सोचा। इसके बाद आनलाइन और कैश कई बार में विपक्षी के खाते में पैसा भेज दिया। इसके कुछ दिन बाद ही आदित्य समेत अन्य लोग मेस में आना बंद कर दिया।

वीडियो कॉल पर बात करने लगे। नौकरी नहीं मिलने पर पैसा मांगा तो गाली-गलौज करते हुए हत्या करने और जेल भिजवाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Sleeper: वंदेभारत स्लीपर में प्रयागराज और वाराणसी तक सीटें फुल, कानपुर से दिल्ली का सफर 5 घंटे 25 मिनट में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।