विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पथरचट्टी रामलीला कमेटी के 'राम' को इंस्टाग्राम पर किया बदनाम, AI से गलत वीँडियो बनाकर प्रसारित

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 27 Sep 2026 05:06 PM (IST)

ऐतिहासिक पथरचट्टी रामलीला कमेटी के 'राम' का किरदार निभाने वाले कलाकार को इंस्टाग्राम पर एआई से बने गलत वीडियो से ...और पढ़ें

प्रयागराज की रामलीला के कलाकार को इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने में केस दर्ज हुआ है।

प्रयागराज की रामलीला के कलाकार को इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने में केस दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. कलाकार ने पत्नी और हैकर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

  2. प्रयागराज में शर्मनाक हरकत, करेली के रहने वाले हैं कलाकार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ऐतिहासिक पथरचट्टी रामलीला कमेटी के 'राम', इंस्टाग्राम पर हुए बदनाम। जी हां, इंटरनेट मीडिया पर आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद उनका गलत वीडियो तैयार करके प्रसारित किया गया। इससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। इससे परेशान कलाकार ने करेली थाने में अपनी पत्नी व हैकर के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

करेली इलाके के रहने वाले हैं कलाकार

बताया गया है कि करेली थाना क्षेत्र के गंगागंज मुहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति कलाकार हैं। वह पथरचट्टी रामलीला कमेटी में राम का पात्र निभाते हैं। कलाकार का आरोप है कि घरेलू विवाद के कारण उनकी पत्नी मायके में रह रही है। पत्नी इंस्टाग्राम की यूजर है।

पत्नी ने शराब पीते हुए वीडियो में दिखाया

आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से उन्हें और उनके परिवार के बारे में अमर्यादित और अशोभनीय वीडियो शेयर किया। एआई से वीडियो बनाकर उन्हें शराब पीते हुए दिखाया गया। करीब 20 दिन पहले लगातार गलत वीडियो प्रसारित करके बदनाम किया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है।

अशोभनीय वीडियो शेयर किया

यह भी आरोप लगाया कि रामलीला के पात्र से हटाने के लिए किसी हैकर से उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक करवाई गई और फिर अशोभनीय वीडियो शेयर किया गया। इससे उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल हो रही है। फिलहाल थानाध्यक्ष करेली सच्चिदानंद का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बालिग युवती को अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहने की आजादी, इलाहाबाद हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

यह भी पढ़ें- TGT-PGT Bharti : पुरानी नियमावली को लेकर परीक्षा कराने का छात्रों को मिला भरोसा, परीक्षा प्रारूप पर असमंजस बरकरार