विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में रेलवे अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों का धरना-प्रदर्शन शुरू, 6 माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 28 Sep 2026 02:35 PM (IST)

प्रयागराज के उत्तर मध्य रेलवे केंद्रीय अस्पताल के सुरक्षाकर्मी 6 महीने से वेतन न मिलने और पीएफ-ईएसआईसी जैसी सुविधाओं से वंचित होने के कारण धरने पर बैठ गए हैं।

मांगों को लेकर आक्रोश जताते प्रयागराज में  रेलवे के केंद्रीय अस्पताल के सुरक्षाकर्मी। जागरण

मांगों को लेकर आक्रोश जताते प्रयागराज में रेलवे के केंद्रीय अस्पताल के सुरक्षाकर्मी। जागरण

HighLights

  1. उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने प्राइवेट एजेंसी पर लगाया आरोप

  2. कहा- पीएफ और ईएसआईसी जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिलने पर सोमवार को मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहे सुरक्षाकर्मियों ने नाराज होकर अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

भुखमरी की नौबत

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे कोरोना काल (मार्च 2020) से पूरी ईमानदारी के साथ अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। फिर भी सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली प्राइवेट एजेंसी 'SS4 सिक्योरिटी' उन्हें समय पर वेतन नहीं दे रही है। पिछले 6 माह से मानदेय रुका होने की वजह से उनके परिवारों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। इसके अलावा कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआईसी जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

नौकरी से निकालने व जेल भिजवाने की धमकी

सुरक्षाकर्मियों का गंभीर आरोप है कि जब उन्होंने ठेकेदार से अपने हक का वेतन मांगा, तो उन्हें नौकरी से निकालने और फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकियां दी गईं। इस मामले की शिकायत अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और सिक्योरिटी इंचार्ज से भी की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। परेशान होकर कर्मचारियों ने लेबर कमिश्नर (श्रम आयुक्त) को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों की अब दिखेगी कॉर्पोरेट पहचान, प्लेटफॉर्म नंबर से पहले जुड़ेगा ब्रांड का नाम; बदलेगा अनाउंसमेंट का तरीका

यह भी पढ़ें- युवती के गर्भाशय से निकाली 13 गांठें, संकट में थी जान; SRN अस्पताल के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन