प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कुंवर ज्ञानंजय बने नए DCP ट्रैफिक
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में नए डीसीपी के आगमन के बाद अधिकारियों के कार्य आवंटन में बड़ा फेरबदल किया गया है। ...और पढ़ें
-1793492486032_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह बने नए डीसीपी यातायात, यूपी-112।
मनीष शांडिल्य, विवेक यादव को नई जिम्मेदारियां मिलीं।
डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। प्रयागराज कमिश्नरेट में अधिकारियों के कार्य आवंटन में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, नवागत पुलिस उपायुक्त कुंयवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात और यूपी-112 का दायित्व सौंपा गया है।

पूर्व में यातायात, लाइन्स और यूपी-112 का प्रभार संभाल रहे मनीष कुमार शांडिल्य को अब पुलिस उपायुक्त यमुनानगर और लाइन्स की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी के पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी पर एक्शन, वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटरों के कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन ID निरस्त
वहीं, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के पद पर तैनात रहे विवेक चन्द्र यादव को अब पुलिस उपायुक्त माघ मेला और प्रोटोकॉल का नया प्रभार आवंटित किया गया है।