विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने धूमनगंज में जुए के अड्डे पर की छापेमारी, भाग निकले जुआड़ी और सटोरी

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 12 Sep 2026 06:15 PM (IST)

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने धूमनगंज में एक जुए के अड्डे पर छापा मारा, लेकिन दबिश से पहले ही ...और पढ़ें

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर छापा मारा लेकिन जुआड़ी व सटोरिये भाग निकले।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर छापा मारा लेकिन जुआड़ी व सटोरिये भाग निकले।

HighLights

  1. जुआड़ियों व सटोरियों की जानकारी पुलिस अलग-अलग स्तर पर जुटा रही

  2. कसारी-मसारी में भरवारी, नैनी, करेली आदि इलाकों से आते थे जुआड़ी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सिविल लाइंस के बाद अब धूमनगंज में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने जुआ अड्डे पर छापेमारी की। इससे इलाके में खलबली मच कई। हालांकि दबिश से पहले ही जुआरी और सटोरिए मौके से भाग निकले। अब उनके बारे में पुलिस अलग-अलग स्तर पर जानकारी जुटा रही है।

पता चला कि कसारी-मसारी क्षेत्र में भरवारी, नैनी, खुल्दाबाद, करेली समेत कई स्थान से व्यापारी सहित बड़ी संख्या में लोग दांव लगाने के लिए पहुंचते थे। इसकी भनक लगने पर शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर खुद छापेमारी करने के लिए पहुंच गए।

पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ की बिक्री को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सिविल लाइंस में दबिश देते हुए कई जुआरियों को गिरफ्तार किया था। अब उनके निशाने पर कुख्यात सटोरिए और उनके अड्डे हैं।

सूत्रों का कहना है कि पंकज भड़रा, नितिन पंडा, टिंकू, विकास केसरवानी, बबलू खुरी, राजा, पंकज पीएसी, दीपू, शेरू, कुंवरजी निषाद, मध्यान जैसे कुख्यात सटोरिए भी लाइन लेकर आनलाइन सट्टा करवाते हैं। कुछ साल पहले एसटीएफ और पुलिस की अलग टीमों ने इनमें से कई की गिरफ्तारी करते हुए जेल भेजा था। इसमें से कई के खिलाफ धूमनगंज, अतरसुइया, मुट्ठीगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गैंग्सटर के बावजूद संपत्ति कुर्क नहीं

कुख्यात सटोरिया पंकज भड़रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में कई साल पहले गैंगस्टर का मुकदमा कायम किया गया है। उसकी विवेचना इंस्पेक्टर कैंट की ओर से की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गैंग्सटर की अब तक एक भी प्रापर्टी कुर्क नहीं हो सकी है। जबकि वह अलग-अलग ठिकाने पर लगातार जुआ और सट्टा करवा रहा है। बताया गया है कि पंकज का अपना सिंडीकेट है, जिसे कुछ पुलिसकर्मियों की ओर से भी संरक्षण दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ी छापेमारी, मिलावट की आशंका पर साढ़े नौ कुंतल हल्दी, धनिया व लाल मिर्च पाउडर सीज

यह भी पढ़ें- हनीट्रैप कांड: रेस्ट हाउस के सीसीटीवी और चेक-इन कराने वाले 'साहब' का करीबी कौन था? हो रही तलाश