विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में PDA फ्लैट बुकिंग: 10% भुगतान नहीं करने वाले ध्यान दें, अंतिम मौका के बाद रद होगी बुकिंग

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 05 Oct 2026 04:30 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने उन लोगों को अंतिम मौका दिया है जिन्होंने फ्लैट बुक करने के बाद 10% धनराशि ...और पढ़ें

PDA का फ्लैट बुक कराकर 10 प्रतिशत धनराशि जमा न करने वालों की बुकिंग निरस्त हो सकती है।

PDA का फ्लैट बुक कराकर 10 प्रतिशत धनराशि जमा न करने वालों की बुकिंग निरस्त हो सकती है।

HighLights

  1. 43 प्रतिशत 465 पीडीए के फ्लैटों की हो चुकी है बुकिंग

  2. धनराशि जमा न करने वालों को पीडीए ने दिया अंतिम मौका

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैट पाने की होड़ में बुकिंग तो करा ली, लेकिन निर्धारित धनराशि जमा करना भूल गए। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री के लिए चल रही आनलाइन बुकिंग में बड़ी संख्या में लोगों ने फ्लैट तो अपने नाम बुक करा लिए, लेकिन कीमत की 10 प्रतिशत धनराशि जमा नहीं की।

इससे फ्लैट बुक होकर अटके पड़े हैं। अब पीडीए ऐसे आवेदनों की बुकिंग निरस्त करने की तैयारी में है। दो दिनों में धनराशि जमा न करने वालों की बुकिंग रद की जा सकती है। पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि बुकिंग के बाद धनराशि जमा न करने से संबंधित फ्लैट सिस्टम में होल्ड हो जाता है।

इससे न प्राधिकरण को निर्धारित धनराशि मिल पा रही है और न ही दूसरा इच्छुक व्यक्ति उस फ्लैट को बुक कर पा रहा है। इससे बिक्री प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और उपलब्ध फ्लैटों का वास्तविक आंकड़ा भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीडीए ऐसे सभी बुकिंगकर्ताओं की स्थिति की समीक्षा कर रहा है, जिन्होंने निर्धारित 10 प्रतिशत धनराशि अब तक जमा नहीं की है। धनराशि जमा करने का अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने वालों की बुकिंग निरस्त कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- वीबी जीरामजी: प्रयागराज में एक ही दिन में 1.38 लाख श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, 12 अक्टूबर को विशेष अभियान

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से लखनऊ-अयोध्या रूट पर रात में रोडवेज बसों का किराया कम लगेगा, दिन में यात्रियों को देना होगा अधिक