वीबी जीरामजी: प्रयागराज में एक ही दिन में 1.38 लाख श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, 12 अक्टूबर को विशेष अभियान
प्रयागराज में 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण' (वीबी जीरामजी) के अंतर्गत 1.38 लाख श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।

प्रयागराज में 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन होगा।
HighLights
जिले के 66 गांवों में खेल मैदानों का होगा निर्माण
आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से जारी हुआ आदेश
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी) से एक ही दिन में 1.38 लाख श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा। आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।
सभी ग्राम पंचायतों में 90 श्रमिकों को रोजगार
जिले में 1540 ग्राम पंचायतें हैं। हर ग्राम पंचायत में कम से कम 90 श्रमिकों को रोजगार देने का लक्ष्य दिया गया है। विकास विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि इस विशेष दिवस पर 60 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। गांवों में स्थल का चयन कर लिया गया है।
खेल मैदान में कच्चे कार्य होंगे
सीडीओ ने बताया कि अभी इन खेल मैदानों में कच्चे कार्य होंगे। बाद में बाउंड्री निर्माण सहित अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। खेल मैदान के अलावा चकमार्ग का समलतीकरण, नाली, नाला, तालाब की खोदाई व सफाई सहित अन्य कार्य भी इस अभियान में होंगे।
श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश
जिले में करीब 2.43 लाख सक्रिय जाब कार्डधारक हैं। अधिक से अधिक जाब कार्डधारक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश सभी बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। हर हाल में लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
