विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में वरुणा नदी पर बनेगा नया 2 लेन पुल, 20 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:12 PM (IST)

प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में वरुणा नदी पर 1.46 करोड़ रुपये की लागत से 30 मीटर लंबा दो लेन का पुल बनेगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. वरुणा नदी पर 30 मीटर लंबा दो लेन पुल बनेगा।

  2. पुल निर्माण पर 1.46 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

  3. 10 गांवों के 20 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में वरुणा नदी पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 30 मीटर लंबे टू लेन पुल का निर्माण कराया जाएगा।

पुल का निर्माण एक माह के भीतर शुरू करने की तैयारी है। करीब 1.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल को छह माह में पूरा किया जाएगा। इसके बनने से 10 गांव की करीब 20 आबादी को लाभ मिलेगा।

वरुणा नदी पर पुल नहीं होने अथवा आवागमन के लिए सीमित रास्ते होने के कारण आसपास के ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो जाती है।

वरुणा नदी पर बनने वाले पुल की लंबाई करीब 30 मीटर लंबे पुल के निर्माण में 1.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि इस पुल का सीधा लाभ कनेहटी, सरायममरेज, बाबूपुर, खकैचा समेत करीब 10 गांवों के लोगों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नए सिक्स लेन ब्रिज को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से पुल पर दौड़ेंगी गाड़ियां