विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज नगर निगम में 50 पदों पर होगी भर्ती, 18 लाइनमैन और 32 हेल्पर डूडा के माध्यम से रखे जाएंगे

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Nov 2026 05:34 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए 50 नए कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इसमें 18 लाइनमैन और 32 ...और पढ़ें

प्रयागराज नगर निगम।

प्रयागराज नगर निगम।

HighLights

  1. एक माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की है तैयारी

  2. मार्ग प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए होगी भर्ती

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की सड़कों और गलियों को रोशन रखने के लिए नगर निगम अपने विद्युत विभाग की ताकत बढ़ाने जा रहा है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही 50 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 18 लाइनमैन और 32 हेल्पर शामिल होंगे। इनकी नियुक्ति डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के माध्यम से की जाएगी। नगर निगम ने एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की है।

अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत महसूस

नगर निगम में वार्डों की संख्या बढ़ने के साथ स्ट्रीट लाइटों का दायरा भी लगातार बढ़ा है। ऐसे में मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। विद्युत एवं यांत्रिक विभाग में वर्तमान में लगभग 50 लाइनमैन और उनके सहयोगी हेल्पर तैनात हैं। विस्तारित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, खराब लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत महसूस की जा रही है।

डूडा के माध्यम से होगी भर्ती प्रक्रिया

इसी को देखते हुए नगर निगम ने नए कर्मचारियों की तैनाती का निर्णय लिया है। इससे वार्डों में प्रकाश व्यवस्था की निगरानी और मरम्मत कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के मुख्य अभियंता डॉ. संजय कटियार ने बताया कि वार्डों और स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ने के कारण कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। डूडा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और एक माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दीवाली के बाद जहरीली बनी हवा, AQI 717 पर, आज सुबह 10 बजे घटकर 300 से नीचे पहुंचा तो मिली कुछ राहत

यह भी पढ़ें- बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं: प्रयागराज के नौ उपकेंद्र रडार पर, प्रतिदिन चलेगा जांच अभियान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।