विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सगी बहनों की तलाश में हरियाणा-पंजाब पहुंची पुलिस, सुरियावां रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर गई थीं बनारस

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:39 PM (IST)

प्रयागराज से लापता दो सगी बहनों की तलाश में पुलिस हरियाणा और पंजाब तक पहुंच गई है। सीसीटीवी फुटेज के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. प्रयागराज से दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं।

  2. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरियाणा-पंजाब में तलाश कर रही।

  3. सुरियावां रेलवे स्टेशन से वाराणसी जाने वाली ट्रेन में दिखीं।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एक गांव से संदिग्ध दशा में गायब दो सगी बहनों की तलाश में पुलिस हरियाणा व पंजाब पहुंच गई है। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, स्वजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। एक व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है, जबकि आठ वर्षीय छोटी बेटी कक्षा चार में पढ़ती है।

यह है पूरा मामला

स्वजन के अनुसार 18 सितंबर को दोनों बहनें रोज की तरह घर से स्कूल गईं थीं। दोपहर में खाना खाने घर आईं और फिर दोबारा स्कूल चली गईं, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटीं।

देर शाम तक घर न आने पर स्वजन स्कूल पहुंचे, लेकिन तब तक स्कूल बंद हो चुका था और सभी बच्चे घर जा चुके थे। इसके बाद स्वजन ने गांव, बाजार, जंघई रेलवे स्टेशन समेत आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां दोनों की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

इसके बाद सरायममरेज थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। दो दिन बीतने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो क्षेत्रीय लोग आगे आकर सगी बहनों की बरामदगी की मांग करने लगे। दबाव पड़ता देख अधिकारियों ने सात टीमों का गठन किया।

गांव समेत बाजार, रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। जंघई बाजार में दोनों जाते नजर आईं। इसके बाद भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन की फुटेज में दोनाों वाराणसी जा रही ट्रेन में बैठते दिखीं। पुलिस टीम वाराणसी पहुंची तो यहां रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।

थाना प्रभारी सरायममरेज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सात टीमें गठित की गईं हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को लगातार खंगाला जा रहा है, जल्द ही सगी बहनों को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में युवक ने हेड कांस्टेबल को डंडे से पीटा, सीसीटीवी में घटना कैद होने के बाद गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- वाराणसी में ऑटो चालक सामान लेकर भागा, पुलिस ने सीसीटीवी से खोजकर बुजुर्ग दंपत्ति को लौटाया सामान