विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में ऑटो चालक सामान लेकर भागा, पुलिस ने सीसीटीवी से खोजकर बुजुर्ग दंपत्ति को लौटाया सामान

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 25 Sep 2026 12:57 PM (IST)

मुंबई से वाराणसी लौट रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति का सामान ऑटो चालक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुंबई से लौटे बुजुर्ग दंपत्ति का सामान ऑटो चालक ले भागा।

  2. ककरमत्ता पेट्रोल पंप पर घटना, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

  3. सीसीटीवी फुटेज से ऑटो चालक पकड़ा गया, सामान सकुशल बरामद।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुंबई से लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति का सामान लेकर भागे ऑटो चालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ लिया और सामान सकुशल वापस दिलाया।

जानकारी के अनुसार जौनपुर के डोभी थाना क्षेत्र के कुसुम्ही बजरंग नगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र स्व. रामलाल यादव मुंबई से वाराणसी आ रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे ककरमत्ता पेट्रोल पंप पर ऑटो में सीएनजी भरवाने के दौरान चालक उन्हें बिना बैठाए ही उनका सामान लेकर चला गया।

बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि ककरमत्ता पेट्रोल पंप और वाराणसी जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया।

पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़कर उससे सामान बरामद किया और बुजुर्ग दंपत्ति को सुपुर्द कर दिया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक चंद्रकांत गौतम, कांस्‍टेबल दीपक कुमार, कांस्‍टेबल अवनीश यादव, कांस्‍टेबल रंजीत राय रहे।