पत्नी से विवाद के बाद आक्रोशित युवक ससुराल पहुंचा, पेट्रोल डालकर तीन स्कूटी में लगा दी आग; CCTV कैमरे में घटना कैद
पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने प्रयागराज में अपनी ससुराल में तीन स्कूटियों में आग लगा दी। यह ...और पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज में स्कूटियों में आग लगाता युवक।
HighLights
प्रयागराज के बहादुरगंज स्थित लोहिया पांडे का हाता में घटना
लव मैरिज किया था, पति से नाराज होकर पत्नी मायके में थी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के बहादुरगंज स्थित लोहिया पांडे का हाता स्थित पत्नी के मायके में युवक ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। पत्नी से किसी बात से नाराज होकर वह अपनी ससुराल पहुंचा और वहां रखी तीन स्कूटी में आग लगा दी। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी में आग लगाने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
लोहिया पांडे का हाता में रहने वाली युवती ने करीब एक माह पहले युवक से लव मैरिज की थी। बाद में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज पति रविवार देर रात करीब तीन बजे पत्नी के मायके पहुंचा।
इसके बाद बाहर खड़ी तीन स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद वह भाग निकला। स्कूटी धू-धूकर जलने लगीं। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो आग बुझाने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
