प्रयागराज में लव जिहाद और युवती की मौत मामले में नया मोड़; SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
प्रयागराज में लव जिहाद के एक मामले में नया मोड़ आया है, जहां एक युवती की मौत के बाद हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
-1782931102797_v-1782973895180_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
युवती की मौत के बाद लव जिहाद का मामला दर्ज।
मुख्य आरोपी मोहम्मद साहिल उर्फ प्रिंस वर्मा गिरफ्तार।
पुलिस ने हत्या, एससी/एसटी एक्ट की धाराएं लगाईं।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लव जिहाद, युवती के मौत के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कौंधियारा पुलिस ने हत्या, एससीएसटी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
इसके बाद हिंदू बनकर शादी करने वाले मो. शाहिल उर्फ प्रिंस वर्मा, उसकी मां और बहन को पकड़ लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश चल रही है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 20 वर्षीय बेटी कुछ साल पहले हैदराबाद में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी। हैदराबाद में ही प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार का शाहिल टेलर की दुकान में काम करता था।
आरोप है कि उसने प्रिंस वर्मा के नाम से इंस्टाग्राम आइडी बनाई थी। इंस्टाग्राम पर ही दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों मिलने-जुलने लगे। पिता का आरोप है कि संबंध प्रगाढ़ होने पर शाहिल ने बेटी को अगवा कर लिया और दुष्कर्म करता रहा।
जब बेटी को पता चला कि प्रिंस का असली नाम शाहिल है तो उसने विरोध किया। इस बीच शाहिल, उसका भाई गुल्फाम उर्फ अलादीन, अम्मी कुरैसा बानो, भाभी तमन्ना, बहन सलमा व जुगनू, पिंकी समेत अन्य ने मिलकर मतांतरण करते हुए मुस्लिम बनने का दबाव डाला।
मना करने पर बेटी के हाथ में लिखे नाम को पेट्रोल से जलाकर मिटा दिया और र्निवस्त्र करके पीटा। बेटी ने अपनी बहन को फोन करके घटना के बार में बताते हुए कहा कि उसकी जान को खतरा है। इसके बाद 10 मई 2026 को हत्या करके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 16 जून को शव निकलवाते हुए पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल बुधवार को रीवा से कौंधियारा थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा लिखा गया।
एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान का कहना है कि मुख्य आरोपित, उसकी मां व बहन को पकड़ लिया गया है। जल्द ही बाकी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, आरोपित पक्ष ने युवती से शादी करने और बीमारी के कारण मौत होने का दावा किया था।
पांच जुलाई को निकाला जाएगा कैंडल मार्च
मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में तय हुआ कि पांच जुलाई की शाम जारी बाजार में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।