विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल छीन कर भागने वाला चोर गिरफ्तार, झारखंड का रहने वाला है

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 30 Jun 2026 05:58 PM (IST)

प्रयागराज में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में मोबाइल छीनने वाले एक शातिर चोर अलहीम शेख को ...और पढ़ें

प्रयागराज जीआरपी की गिरफ्त में मोबाइल चोर । सौ जीआरपी

प्रयागराज जीआरपी की गिरफ्त में मोबाइल चोर । सौ जीआरपी

HighLights

  1. जीआरपी व आरपीएफ टीमों ने की कार्रवाई

  2. प्रयागराज के करेली में रह रहा था आरोपित

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जीआरपी प्रयागराज और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले एक बेहद चोर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी अलहीम शेख मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, जो वर्तमान में प्रयागराज के करेली इलाके में रह रहा था।

यह चोर बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के पास धीमी होती थी, यह यात्रियों के हाथ से मोबाइल छीनकर तुरंत चलती ट्रेन से कूद जाता था। ट्रेन की रफ्तार के कारण पीड़ित यात्री उसका पीछा भी नहीं कर पाते थे।

जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पास से उसे दो चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा। जब पुलिस ने दोनों मोबाइल के आइएमईआइ नंबर की जांच की, तो पता चला कि इन दोनों मोबाइलों की चोरी की रिपोर्ट पहले से ही जीआरपी थाने में दर्ज थी। प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दागी रेल कर्मियों पर अब तुरंत होगा एक्शन, रेलवे बोर्ड ने बदला वर्षों पुराना नियम; क्या होगी नई प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से अयोध्या के लिए अब हर घंटे एसी बस सुविधा, नियमित संचालन से सफर आरामदायक; कितना देना होगा किराया?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।