योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके को कृष्णपुरी नाम दिया, दोहराया- गरीबों की जमीन को छीनने वाले माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके का नाम बदलकर कृष्णपुरी कर दिया है। यह जमीन माफिया अतीक अहमद ...और पढ़ें

प्रयागराज में बोलते योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
बोले- किसी माफिया ने गरीबों की जमीन छीनी तो उसकी, बाप-दादाओं तक की जमीन ले लेंगे
माफिया अतीक से जमीन पर 602 फ्लैट का पद्मलोक अपार्टमेंट की सीएम ने भूमि पूजन किया
जागरण संवाददाता, प्रयगाराज। संगम नगरी के कसारी-मसारी इलाके को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्णपुरी नाम दिया है। उन्होंने कहा कि अब यह कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा। यहीं पर माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों से मुक्त कराई गई लगभग 15 बीघा जमीन पर 602 फ्लैट का पद्मलोक अपार्टमेंट बनाया जाना है, जिसकी मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर शुरुआत कराई।
मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने प्रयागराज में एक बार फिर दोहराया कि गरीबों की जमीन को छीनने वाले माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे। अब किसी माफिया ने गरीबों की जमीन छीनी तो हम उसकी और उसके बाप दादाओं तक की जमीन को ले लेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी आती है तो माफिया और बदमाश लेकर आती है। जब भारतीय जनता पार्टी आती है विकास और बदलाव लेकर आती है
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि आजादी की लड़ाई में महाशय मसूरिया दीन पासी भी जेल गए थे : योगी आदित्यनाथ
यह भी पढ़ें- युवाओं के हक से खिलवाड़ करने वालों का कोई नैतिक बल नहीं : प्रयागराज में बोले योगी आदित्यनाथ
