विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि आजादी की लड़ाई में महाशय मसूरिया दीन पासी भी जेल गए थे : योगी आदित्यनाथ

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 15 Oct 2026 03:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने महाशय मसूरिया दीन पासी के नाम पर चौराहे और संस्थान का नामकरण करने की घोषणा की।

प्रयागराज में बाबू मसुरियादीन की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व मसुरियादीन के परिवार सदस्य। जागरण

प्रयागराज में बाबू मसुरियादीन की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व मसुरियादीन के परिवार सदस्य। जागरण

HighLights

  1. प्रयागराज के तेलियरगंज चौराहा स्थित प्रिंटिंग टेक्नालाजी के मैदान पहुंचे सीएम योगी

  2. मुख्यमंत्री माफिया से खाली कराई गई जमीन पर फ्लैट बनाने के लिए भूमि पूजन करेंगे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गुरुवार को प्रयागराज आगमन हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहता हूँ कि आजादी की लड़ाई में सिर्फ नेहरू गांधी ही जेल नहीं गए, बल्कि महाशय मसूरिया दीन पासी भी जेल गए थे। दो-चार दिन या दो-चार महीने नहीं बल्कि 9 साल तक जेल कि सलाखों के पीछे रहा कर आजादी की आवाज बुलंद की। इतिहास के कालचक्र ने महाशय मसूरिया दीन पासी को भुला दिया था।

सीएम बोले कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ऐसा महापुरुषों को सम्मान दिला रही है। जिस चौराहे पर महाशय मसूरिया दीन पासी की प्रतिमा स्थापना हुई है उस चौराहे का उनके नाम से नामकरण करने की घोषणा की। प्रयागराज के किसी एक संस्थान को भी महाशय मसूरिया दीन पासी का नाम देने और वहां पर उनकी प्रतिमा की स्थापना करने का ऐलान भी किया। 

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर जनसभा को संबाेधित करेंगे। वहां से कसारी-मसारी में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन व लाभार्थियों को चाबी वितरण करेंगे। यहां से बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अमौसी रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी: अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेता को चापड़ से मार डाला

यह भी पढ़ें- रेलवे का मेगा भर्ती अभियान: 10 महीने में 27 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार