विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे के पास नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की कवायद तेज, 4 गांवों में जमीन का होगा अधिग्रहण

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:00 AM (IST)

प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के पास 101 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में एक नया औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे के पास 101 हेक्टेयर में कॉरिडोर।

  2. चार गांवों की जमीन का अधिग्रहण प्रक्रिया जारी।

  3. औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। गंगा एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से चंद कदम की दूरी पर 101 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके लिए चार गांवों के काश्तकारों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। कॉरिडोर बनने से न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

औद्योगिक गलियारे के लिए जूडापुर दांदू, बारी, सराय खातून और मलाकपुर चतुरी गांव की जमीन चिह्नित की गई है। इन गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 35 हेक्टेयर से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज की गई है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा।

इस औद्योगिक कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतर कनेक्टिविटी होगी। गंगा एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक होने से यहां उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियों को माल के परिवहन और कारोबार में सहूलियत मिलेगी।

देश-विदेश की कंपनियों के यहां निवेश करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पूर्व सांसद के आवास परिसर में चला बुलडोजर, तीन घंटे तक लगी रही तमाशबीनों की भीड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।