विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के मंडलायुक्त कार्यालय में पेड़ की डाल गिरी, चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 26 Sep 2026 03:44 PM (IST)

प्रयागराज के मंडलायुक्त कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी की पेड़ की डाल गिरने से मौत हो ...और पढ़ें

प्रयागराज के मंडलायुक्त कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल की पेड़ की डाल की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्रयागराज के मंडलायुक्त कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल की पेड़ की डाल की चपेट में आने से मौत हो गई।

HighLights

  1. गार्द कमांडर लघुशंका करने के लिए बाथरूम की ओर गए थे, तभी हादसा हुआ

  2. महोबा के कुलपहाड़ गांव निवासी इंद्रमणि तिवारी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मंडलायुक्त कार्यालय में व्याप्त असुरक्षा के कारण एक हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी लघुशंका करने के लिए बाथरूम की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ की डाल गिर गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

महोबा के रहने वाले थे हेड कांस्टेबल

बताया गया है कि महोबा के कुलपहाड़ गांव निवासी 59 वर्षीय इंद्रमणि तिवारी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। उनकी ड्यूटी मंडलायुक्त कार्यालय में गार्द कमांडर के रूप में थीं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे इंद्रमणि लघुशंका करने के लिए शौचालय की तरफ गए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ की डाल गिर गई। चोट लगने से हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख दूसरे स्टाफ और हमराहियों ने घायल हेड कांस्टेबल को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस लाइन में शोक सलामी दी गई 

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद हेड कांस्टेबल को पुलिस लाइन में शोक सलामी दी गई और फिर शव लेकर घरवाले गांव चले गए। रिश्तेदारों ने बताया कि इंद्रमणि का एक बेटा सिपाही है। दूसरा तैयारी कर रहा है। बेटी की शादी हो चुकी है। प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि हेड कांस्टेबल की ड्यूटी मंडलायुक्त कार्यालय में थी। पेड़ की डाल गिरने से गंभीर रूप घायल हुए, जिनकी अस्पताल में मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- पुराने पुल से निजी कंपनी का अकाउंटेंट यमुना में कूदा, प्रयागराज जल पुलिस-पीएसी व गोताखोर कर रहे तलाश

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-बांदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टोल प्लाजा पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर; 13 यात्री घायल