विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-बांदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टोल प्लाजा पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर; 13 यात्री घायल

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 26 Sep 2026 01:37 PM (IST)

प्रयागराज-बांदा हाईवे पर उमापुर टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसे में खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मार ...और पढ़ें

प्रयागराज-बांदा हाईवे पर यमुनापार में उमापुर टोल प्लाजा के निकट ट्रक-बस की टक्कर। जागरण

प्रयागराज-बांदा हाईवे पर यमुनापार में उमापुर टोल प्लाजा के निकट ट्रक-बस की टक्कर। जागरण

HighLights

  1. घायलों में तीन की हालत गंभीर, एसआरएन अस्पताल में कराया भर्ती

  2. यमुनापार के बारा इलाके के उमापुर टोल प्लाजा के निकट दुर्घटना

संसू, जागरण, बारा (प्रयागराज)। प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर यमुनापार में उमापुर टोल प्लाजा के पास शनिवार भोर में भीषण सड़क हादसा हुआ। खड़ी बस में ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा। इनमें से तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।

जालौन से गया जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार बस जालौन से बाहर प्रांत के गया जनपद जा रही थी। उमापुर टोल प्लाजा के पास हादसा सुबह करीब 4:20 बजे बस खड़ी थी। इसी दौरान प्रयागराज से शंकरगढ़ की ओर जा रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए, जिनमें 10 पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

तीन गंभीर घायल एसआरएन अस्पताल में भर्ती 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से प्रयागराज आ रही रोडवेज बस नवाबगंज में हाईवे पर खराब हुई, आक्रोशित यात्रियों ने किया हंगामा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर ने निजी अस्पताल में किया आपरेशन, मरीज की मौत के बाद मुकदमा दर्ज