विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी जमीनों से हटे अवैध कब्जे, 28 शिकायतों का निस्तारण; चकमार्ग पर बोई गई ज्वार की फसल भी कटवाई

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 11 Oct 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में थाना समाधान दिवस पर सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने और भूमि विवादों को सुलझाने के लिए प्रशासन ...और पढ़ें

प्रयागराज में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए गए।

प्रयागराज में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए गए।

HighLights

  1. चकमार्ग व तहसील में नवीन परती की भूमि कराई गई कब्जामुक्त

  2.  प्रयागराज में थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रशासन ने कार्रवाई तेज की। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न तहसीलों में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की।

कई मामलों में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटवाए गए, रास्तों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया और विवादित निर्माण कार्य रुकवाए गए। बारा तहसील में तीन, फूलपुर में पांच, करछना व सोरांव में पांच-पांच, कोरांव में छह और मेजा में चार शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इस प्रकार छह तहसीलों में कुल 28 शिकायतों के निस्तारण कराया गया।

बारा तहसील में घूरपुर के बीरवल गांव में बंजर भूमि पर आरआरसी सेंटर के निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन, जसरा में अवैध कब्जे और जारी गांव में नाली की जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। फूलपुर और करछना में चकमार्ग, सीमांकन, अवैध निर्माण तथा रास्ते से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई हुई।

कोरांव में चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए। भूमिधरी भूमि पर विवादित निर्माण कार्य रुकवाने के साथ आवासीय पट्टे की जमीन से भी कब्जा हटवाया गया। मेजा तहसील में कार्रवाई के दौरान नवीन परती और चकमार्ग की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। इटवा कला में चकमार्ग कब्जामुक्त कराया गया, जबकि सिरहिर गांव में इंटरलाकिंग मार्ग पर गोबर आदि डालकर अवरुद्ध किए गए रास्ते को खुलवाया गया।

बरबसपुर में चकमार्ग पर बोई गई ज्वार की फसल भी कटवाई गई। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को भूमि विवादों में नियमानुसार कार्रवाई और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट ने विमानों की नाइट लैंडिंग की अनुमति को भेजा प्रस्ताव, यात्री सेवा अभियान में उठी मांग 

यह भी पढ़ें- PDA ने 10% राशि जमा नहीं करने वाले आवेदकों के 100 फ्लैटों की बुकिंग निरस्त की, प्रयागराज में बुकिंग हो रही