विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र की नवमी पर प्रयागराज के गंगा घाट पर बड़ा हादसा: जेठ और पति को डूबता देख बचाने गई महिला व एक युवक डूबे

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 19 Oct 2026 12:38 PM (IST)

नवरात्र की नवमी पर प्रयागराज के कुरेसर गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया, जहां स्नान के दौरान दो लोग ...और पढ़ें

प्रयागराज के नवाबगंज में बके कुरेसर घाट पर गंगा में महिला व युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़ व पुलिस। जागरण

प्रयागराज के नवाबगंज में बके कुरेसर घाट पर गंगा में महिला व युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़ व पुलिस। जागरण

HighLights

  1. एक घंटे बाद तक गोताखोर नहीं पहुंचे थे, दोनाें की हो रही तलाश

  2. गंगापार में नवाबगंज इलाके के कुरेसर गंगा घाट पर हुई दुर्घटना

संसू, जागरण, नवाबगंज (प्रयागराज)। गंगापार में नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडी चौकी अंतर्गत कुरेसर गंगा घाट पर नवमी पर्व पर सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो लोग डूब गए। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी फोर्स के साथ पहुंचे। घटना के करीब एक घंटे बाद तक गोताखोरों के नहीं पहुंचने से दोनों की तलाश शुरू होने में देरी हुई।

अनीता और सुरेश डूबे 

जगदीशपुर चांधन निवासी सुरेश केसरवानी पुत्र स्वर्गीय माखनलाल केसरवानी और घाटमपुर निवासी अनीता यादव पत्नी राजू यादव गंगा में डूब गए। बताया जाता है कि स्नान के दौरान अनीता यादव के जेठ राम सिंह गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनके भाई राजू यादव ने गंगा में छलांग लगा दी। पति और जेठ को डूबता देख अनीता भी उन्हें बचाने के लिए गंगा में उतर गईं। इसी बीच सुरेश केसरवानी भी बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े।

पति और जेठ सुरक्षित बाहर निकल गए

हालांकि राम सिंह और राजू यादव किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन अनीता यादव और सुरेश केसरवानी डूब गए। उनका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों लापता लोगों के परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद की जमीन पर पद्मलोक अपार्टमेंट का DPR तैयार, एक सप्ताह में निकलेगा टेंडर; जल्द शुरू होगा निर्माण

यह भी पढ़ें- गांवों में होगी खेल की बगिया, खिलेंगे प्रतिभाओं के फूल; 1540 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान