विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंचाईकर्मी के आवास पर फायरिंग, कार क्षतिग्रस्त; प्रयागराज में बेखौफ अपराधियों ने की वारदात

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 03 Oct 2026 01:06 PM (IST)

प्रयागराज के तेलियरगंज में सिंचाई विभाग के कर्मचारी विजय कुमार के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिससे उनकी ...और पढ़ें

तेलियरगंज के टीबी कॉलोनी में सिंचाईकर्मी के आवास पर फायरिंग की गई।

तेलियरगंज के टीबी कॉलोनी में सिंचाईकर्मी के आवास पर फायरिंग की गई।

HighLights

  1. तेलियरगंज के टीबी कॉलोनी में रहने वाला परिवार सहमा है

  2. पीड़ित ने शिवकुटी थाने में केस दर्ज, पुलिस पड़ताल कर रही

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के तेलियरगंज इलाके में बेखौफ अपराधियों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी विजय कुमार के घर पर चढ़कर फायरिंग की। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और पूरा परिवार सहम उठा। पीड़ित ने शिवकुटी थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना का कारण साफ नहीं है। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

टीबी कॉलोनी में रहते हैं संचाई कर्मी

सिंचाई विभाग में कार्यरत विजय कुमार का टीबी कॉलोनी तेलियरगंज में आवास हैं। वहां परिवार समेत रहते हैं। आरोप है कि 30 सितंबर 2026 की दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ लोग आवास पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और परिवार डर गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

परिवार की किसी से रंजिश नहीं

खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान कारतूस के तीन खोखे बरामद किए गए। पीड़ित का कहना है कि उनकी या उनके परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। इसके बावजूद आवास पर आकर फायरिंग की गई, जिससे परिवार पर खतरा बना हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश 

थाना प्रभारी शिवकुटी वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद के साढ़ू समेत चार आरोपितों पर गैंगस्टर, गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क होगी

यह भी पढ़ें- विवाद को लेकर प्रयागराज में हाई कोर्ट पानी टंकी पर चढ़ी महिला फेंकने लगी लेटर..., पुलिस मान-मनौवल में जुटी