प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर का आज रात से बदलेगा समय, नई समय सारणी देखकर ही सफर को निकलें
उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर समेत कई ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है, जो आज रात ...और पढ़ें

प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर की नई समय सारणी जारी हो गई है।
HighLights
प्रतिदिन आनंद विहार से चलेगी हमसफर, पूर्वा एक्सप्रेस का विस्तार शकूरबस्ती तक
उत्तर मध्य रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल, यात्रा से पहले समय जांचने की सलाह दी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों की समय सारिणी में संशोधन किया है, जो आज यानी 27 अक्टूबर की रात से चरणबद्ध तरीके से लागू हो रहा है। इसके साथ ही नए साल से हमसफर एक्सप्रेस के टर्मिनल में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा।
प्रयागराज नई दिल्ली से रात 10:15 बजे रवाना होगी
गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 अक्टूबर से नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह सात बजे के बजाय 15 मिनट देरी से सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। इससे पहले यह ट्रेन गाजियाबाद सुबह 6:28 बजे पहुंचेगी। वापसी में 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 10:10 बजे के बजाय रात 10:15 बजे रवाना होगी और कानपुर भोर 3:55 बजे होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।
एक जनवरी से हमसफर आनंद विहार टर्मिनल तक
वहीं, 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से नई दिल्ली सुबह 6:15 की जगह 6:35 बजे पहुंचेगी। एक जनवरी 2027 से यह नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल जाएगी और वहां सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में 12276 नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 28 अक्टूबर से रात 10:30 के बदले 11:05 बजे चलकर सुबह 7:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। दो जनवरी 2027 से यह आनंद विहार से रात 11:15 बजे चलेगी।22437/22438 हमसफर के समय में भी बदलाव हुआ है, जिसके बाद हमसफर सातों दिन आनंद विहार से संचालित होगी।
इन ट्रेनों के समय में आंशिक संशोधन
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का विस्तार शकूरबस्ती तक कर दिया गया है। इसके अलावा 12427/12428 रीवा एक्सप्रेस, विक्रमशिला, तेजस राजधानी, संपर्क क्रांति और दुरंतो एक्सप्रेस के समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, यात्री असुविधा से बचने के लिए पूछताछ नंबर 139 या एनटीईएस पर समय सारणी देखकर ही निकलें।
