प्रयागराज में ई-रिक्शा चालक ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार; अवैध संबंध के शक वारदात को दिया अंजाम
प्रयागराज के फाफामऊ में एक ई-रिक्शा चालक ने अवैध संबंध के शक में अपनी 28 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर ...और पढ़ें

प्रयागराज के फाफामऊ में पति ने गला दबाकर पत्नी विनीता की हत्या की। फाइल फोटो
HighLights
मंगलवार शाम बच्चे मकान के बाहर खेल रहे थे, तभी दंपती के बीच हुआ था झगड़ा
जालौन में जागनेवा का ई-रिक्शा चालक फाफामऊ के लक्ष्मीपुरम कॉलोनी में रहता है
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के फाफामऊ इलाके में बड़ी वारदात हुई। अवैध संबंध के शक में ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसका पता चलने पर मुहल्ले के लोग हतप्रभ रह गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन की। आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
बताया गया है कि जालौन जिले के जागनेवा गांव निवासी चंद्रपाल सिंह फाफामऊ के लक्ष्मीपुरम कालोनी में किराए पर कमरा लेकर 28 वर्षीय पत्नी विनीता देवी के साथ रहता था। चंद्रपाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
मंगलवार शाम बच्चे मकान के बाहर खेल रहे थे, तभी दंपती के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर चंद्रपाल ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला और फिर वहां से भाग निकला। थोड़ी देर बाद बच्चे कमरे में पहुंचे तो मां की हालत देख बिखल पड़े। वह रोते हुए बाहर आए तो पड़ोसियों को जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची फाफामऊ थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लिया। बाद में आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अवैध संबंध के शक में पति ने हत्या की है। विस्तृत जांच की जा रही है।
