विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी ठहरने में कोई भी दिक्‍कत, PDA दे रहा Home Stay की सुविधा

Published: Fri, 27 Dec 2024 01:10 PM (IST)

श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुव‍िधा के ल‍िए प्रयागराज विकास प्राधिकरण और सुविधा प्रदाता ‘गांव देखो’ टीम के बीच समझौता क‍िया ...और पढ़ें

महाकुंभ में आने वाले लोगों को क‍िराए पर घर देगा PDA।
महाकुंभ में आने वाले लोगों को क‍िराए पर घर देगा PDA।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में लाखों आगंतुकों के लिए परंपरागत होटल और गेस्ट हाउस पर्याप्त नहीं होते हैं। ऐसे में पर्यटकों को किफायती और आरामदायक आवास के लिए होमस्टे एक अच्‍छा विकल्प हो सकता है। इससे उनको महाकुंभ भ्रमण के साथ स्थानीय संस्कृति, खानपान और जीवनशैली का अनुभव करने का अवसर म‍िलता है।

होम स्टे योजना से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) और होम स्टे की सुविधा प्रदाता ‘गांव देखो’ टीम के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित, किफायती और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

क‍िराए पर उपलब्‍ध क‍िए जाएंगे घर

होमस्टे योजना के तहत स्थानीय संपत्ति मालिक अपने घरों को महाकुंभ के लिए किराए पर उपलब्ध करवा सकेंगे। प्रयागराज में कुंभ स्टे योजना के नोडल अधिकारी और ईसीसी में सहायक प्रोफेसर पद्मभूषण सिंह व इवि के शोध छात्र शिवम पांडेय कहते हैं कि समझौते के तहत www.kumbhstays.com को आधिकारिक प्लेटफार्म के रूप में मान्यता मिल गई है।

नहीं देना होगा कोई भी टैक्‍स

पंजीकरण प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पर्यटन और पीडीए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। इसके तहत संपत्ति के दस्तावेज और स्वामित्व की जांच, सुरक्षा मानकों और सुविधाओं का मूल्यांकन शामिल होगा। खास बात यह है कि इसमें भवन माल‍िकों को कोई टैक्स भी नहीं देना होगा।

सुरक्षा के होंगे पूरे इंतजाम

जागरण संवाददाता, महाकुंभनगर। दिव्य और भव्य महाकुंभ के लिए इस बार दो गुना पुलिस थाना और तीन गुना पुलिस चौकियां बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए 40 फीसद फोर्स की बढ़ोतरी की गई है। ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें किसी तरह की असुविधा से भी बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें: घर खरीदने वालों के ल‍िए खुशखबरी, मोहनलालगंज टाउनश‍िप का Mahakumbh में होगा शुभारंभ, ऐसे करें रज‍िस्‍ट्रेशन

बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र को 4000 हेक्टेयर में बसाया जा रहा है, जो वर्ष 2013 की तुलना में दो गुना है। इसी के अनुसार जोन, सेक्टर, पांटून पुल, थाना, चौकी, पार्किंग स्थल और फायर स्टेशन की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। पूर्व के मेले की तुलना में इस दफा बड़ी संख्या में वाहनों का भी अनुमान लगाया गया है।

बनाई गईं हैं कई पार्किंग

ऐसे में शहर से लेकर आसपास के क्षेत्र में करीब 100 छोटी और बड़ी पार्किंग बनाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। एआइ तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे भीड़ और यातायात का प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सके। 

यह भी पढ़ें: 28 को प्रयागराज आ रहे CM Yogi, अनी अखाड़ों की ध्वजा पूजन में होंगे शामिल, कुंभ की तैयार‍ियों का लेंगे जायजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।