विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जश्न में डूबे संगम नगरी के कांग्रेस कार्यकर्ता, शंखनाद कर आराधना मिश्रा को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 03 Oct 2026 05:13 PM (IST)

आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न ...और पढ़ें

आराधना मिश्रा 'मोना' के उप्र कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज में उत्साहित नेतागण। जागरण

आराधना मिश्रा 'मोना' के उप्र कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज में उत्साहित नेतागण। जागरण

HighLights

  1. आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है

  2. सिविल लाइंस में एलगिन रोड स्थित मोना के आवास पर बजे ढोल-नगाड़े, बंटी मिठाई

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसियों ने आराधना मिश्रा 'मोना' को बधाई दी। शनिवार को सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में जुटे पार्टी नेता और कार्यकर्ता ढोल नागड़े के साथ पहुंचें थे। इस दौरान नेताओं ने शंखनाद के साथ आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

मोना से कांग्रेसियों को उम्मीद

कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी से प्रदेश भर के कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। कहा की प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ अच्छा प्रदर्शन कर यूपी में गठबंधन की सरकार बनाएगी।

ये नेता मौजूद रहे 

इस मौके पर विजय प्रकाश, सुधाकर, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, मनोज पासी, तलत अजीम, दीपचंद्र शर्मा, शीश अहमद, राकेश पटेल, विशाल सोनकर, शकील अहमद, नागेंद्र मिश्रा, मो० हसीन, भानु कुशवाहा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: महर्षि भरद्वाज चौराहा से लोक सेवा आयोग तक बनेगा चार लेन का फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- 400 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का भूमि पूजन नवरात्र में, प्रयागराज दिवाली से पहले शुरू होगा निर्माण